Ranji Trophy: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी है. टीम इंडिया के धमाकेदार बल्लेबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल खुश कर दिया है. उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच रविवार को रणजी ट्रॉफी का कड़ा मुकाबला चल रहा है. इस मैच में मयंक अग्रवाल की जगह देवदत्त पडिक्कल को कर्नाटक टीम की कप्तानी दी गई.
पडिक्कल ने शानदार शतक लगाकर खुद को साबित किया. उनके साथी बल्लेबाज केएल राहुल को भी टीम में शामिल किया गया. उन्होंने भी अपनी शानदार पारी और शतक से तहलका मचा दिया. दोनों बल्लेबाजों ने कर्नाटक को मजबूत शुरुआत दी है. राहुल को करुण नायर की जगह टीम में शामिल किया गया और उन्होंने अपनी काबिलियत दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. अब फैंस इन दोंनों के भारतीय टीम में वापसी की वेट करेंगे
भारतीय मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज केएल राहुल ने उत्तराखंड के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए 140 रन बनाए. राहुल ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और पांच छक्के लगाए. राहुल ने कर्नाटक के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. उन्हें फर्स्ट-क्लास मैचों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है. अपने अब तक के करियर में उन्होंने 118 मैचों की 206 पारियों में 44.90 के शानदार औसत से 8757 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका सबसे ज़्यादा स्कोर 337 रहा है. कुल मिलाकर, राहुल ने अपने करियर में 24 शतक और 41 अर्धशतक बनाए हैं.
25TH FIRST CLASS HUNDRED FOR KL RAHUL.
- Century in the Quarter Finals.
- Century in the Semi Finals.
KL coming clutch for Karnataka!
pic.twitter.com/WEKMR243Bl— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 15, 2026Also Read
देवदत्त पडिक्कल ने कर्नाटक के लिए कप्तानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 205 गेंदों पर 126 रन बनाए. उन्होंने पारी के दौरान 14 चौके और दो छक्के लगाए. पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले तीसरे सेशन में कर्नाटक का स्कोर अभी 294-1 है. भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. देवदत्त के फर्स्ट-क्लास करियर में 52 मैचों की 88 पारियों में 40.90 की औसत से 575 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं.
HUNDRED BY DEVDUTT PADIKKAL IN THE SEMI FINALS OF RANJI TROPHY. 👏 pic.twitter.com/XCd9F4DhLh
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 15, 2026
देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केवी अनीश, केएल राहुल, आर. स्मरण, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, एम. वेंकटेश, विद्याधर पाटिल, विद्वत कवरप्पा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी, केएल श्रीजीत, ध्रुव प्रभाकर.