नई दिल्ली: IPL 2026 अब अपने शीर्ष चार की तलाश में है. जल्द ही लीग को उनके टॉप चार टीमें मिल जाएंगी. लेकिन अभी कई टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए जंग लड़ रही हैं, जिनमें दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का नाम भी शामिल है. दोनों टीमें आज शाम 07:30 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलते हुए नजर आएंगी. ये मैच फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि मैच में भिड़ने वाली दोनों ही टीमें अभी भी प्लेऑफ की रेस में जिंदा हैं.
जहां एक ओर राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है तो वहीं दूसरी ओर अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स 10 अंकों के साथ आठवें पायदान पर है. हालांकि मैच में दिल्ली की पिच भी अहम रोल अदा करेगी. देखना होगा कि अरुण जेटली की पिच किसका साथ देती है-
IPL में इन दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है. दिलचस्प बात यह है कि 2025 के संस्करण में अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया मैच सुपर ओवर तक गया, जिसमें अंततः डीसी विजयी रही थी. बता दें दोनों टीमें को बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं जिनमें से डीसी ने 16 मैच में बाजी मारी है तो वहीं आरआर ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर काली मिट्टी की होती है, जो धीमी होने के बावजूद बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. छोटी बाउंड्री होने के कारण फैंस को बड़े शॉट्स और छक्के-चौके का लुत्फ उठा सकते हैं.
हालांकि पिछले कुछ मैच से इस विकेट के व्यवहार कुछ बदलाव देखने को मिला है. यहां पर कभी-कभी रनों की बौछार वाले मैच देखने को मिले हैं तो वहीं कभी स्पिनरों को ग्रिप और टर्न मिलती है जोकि बल्लेबाजों को परेशान करती है.
वेदर अपडेट
AccuWeather के अनुसार, आज दिल्ली का तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. बादलों का आवरण करीब 2% रहने का अनुमान है, जबकि ह्यूमिडिटी लगभग 25% हो सकती है.
DC की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औकिब नबी, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क
इम्पैक्ट प्लेयर : आशुतोष शर्मा
RR की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे
इम्पैक्ट प्लेयर : वैभव सूर्यवंशी