menu-icon
India Daily

IPL 2026, PBKS vs RCB: प्लेऑफ में प्रवेश से महज एक कदम दूर RCB, धर्मशाला में हाई वोल्टेज टक्कर; जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

IPL 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 17 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर 03:30 बजे होगा. इस मैच पर फैंस की खासी नजर रहेंगी क्योंकि इस मुकाबले को जीतते ही आरसीबी प्लेऑफ में प्रवेश कर लेगी.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026, PBKS vs RCB: प्लेऑफ में प्रवेश से महज एक कदम दूर RCB, धर्मशाला में हाई वोल्टेज टक्कर; जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Courtesy: ANI

IPL 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 17 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर 03:30 बजे होगा. इस मैच पर फैंस की खासी नजर रहेंगी क्योंकि इस मुकाबले को जीतते ही आरसीबी प्लेऑफ में प्रवेश कर लेगी. बता दें RCB ने अब तक आठ मैच जीते हैं और फिलहाल 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है. 

वहीं दूसरी ओर लीग की शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स ने अपने पहले छह मैच जीतने के बाद अगले पांच मैच हार गए और फिलहाल 13 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं. अब ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है. लेकिन मैच से पहले जानते हैं कि इस धर्मशाला की पिच किसका साथ देगी- 

PBKS vs RCB हेड टू हेड

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखी गई है. आरसीबी ने इन 37 मुकाबलों में से 19 में बाजी मारी है तो वहीं पंजाब किंग्स को 18 मैच में जीत हासिल की है. 

पिच रिपोर्ट

धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जो अच्छी गति और उछाल प्रदान करती है. जिस कारण अक्सर यहां पर हाई स्कोरिंग वाले टी20 मैच देखने को मिलते हैं. यहां पर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहा है. 

वेदर रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मैच के समय धर्मशाला का मौसम काफी सुहावना रहने वाला है. Accuweather के 17 मई को धर्मशाला का मौसम पूरी तरह से साफ नहीं रहेगा. यहां का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है साथ ही कुछ हद  तक यहां पर बारिश की भी आशंका है. धर्मशाला में रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे. 

PBKS vs RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन

PBKS संभावित प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैश्यक

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह

RCB संभावित प्लेइंग इलेवन: जैकब बेथेल/फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल 

Topics