menu-icon
India Daily

IPL Winners Full List: देखें पिछले 16 सीजन की चैंपियन टीमों की लिस्ट, पहली बार इस टीम ने जीता था खिताब

IPL Winners Full List: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के इतिहास में अब तक 16 सीजन हो चुके हैं. हम आपके लिए इस लीग की हर सीजन के हिसाब से चैंपियन टीम की लिस्ट लेकर आए हैं.

India Daily Live
IPL Winners Full List: देखें पिछले 16 सीजन की चैंपियन टीमों की लिस्ट, पहली बार इस टीम ने जीता था खिताब

IPL Winners Full List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस बार 22 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है. आईपीएल के इतिहास का यह 17वां सीजन है. पिछले 16 सीजन सफल रहे. इस लीग में सबसे सफल 2 टीमें हैं. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स, जिन्होंने 5-5 खिताब अपने नाम किए हैं. साल 2008 के पहले जीन में राजस्थान रॉयल्स चैंपियन बनी थी. हम आपके लिए आईपीएल इतिहास की विनर टीमों की लिस्ट लेकर आए हैं.

IPL के सफर का प्वाइंट में जानिए

  1. 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी. पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने ट्रॉफी जीती थी.
  2. आईपीएल के अब तक 16 सीजन पूरे हो चुके हैं. इस बार 17वां सीजन होने जा रहा है. 
  3. आईपीएल में सबसे ज्यादा 5-5 ट्रॉफी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने जीती हैं.
  4. आईपीएल 2024 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस बार दो चरणों में शेड्यूल आएगा.

आईपीएल इतिहास की विजेता और उपविजेता टीमों की पूरी लिस्ट

सीजन विजेता उप-विजेता
2008 राजस्थान रॉयल्स CSK को 3 विकेट से हराया
2009 डेक्कन चार्जर्स RCB को 6 रनों से हराया
2010 चेन्नई सुपर किंग्स MI को 22 रनों से हराया
2011 चेन्नई सुपर किंग्स RCB को 58 रनों से हराया
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स CSK को 5 विकेट से हराया
2013 मुंबई इंडियंस CSK को 23 रनों से हराया
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स PBKS को 3 विकेट से हराया
2015 मुंबई इंडियंस CSK को 41 रनों से हराया
2016 सनराइजर्स हैदराबाद RCB को 8 रनों से हराया
2017 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया
2018 चेन्नई सुपर किंग्स SRH को 8 विकेट से हराया
2019 मुंबई इंडियंस CSK को 1 रन से हराया
2020 मुंबई इंडियंस DC को 5 विकेट से हराया
2021 चेन्नई सुपर किंग्स KKR को 27 रन से हराया
2022 गुजरात टाइटन्स RR को सात विकेट से हराया
2023 चेन्नई सुपर किंग्स GTको पांच विकेट से हराया