IPL Final 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17 वें सीजन का फाइनल कुछ घंटे बाद शुरू होगा. इस महामुकाबले में KKR vs SRH के बीच खिताबी जंग होना है. मैच से पहले दोनों टीमों ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया. केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर स्पिन गेंदबाजी की प्रैक्टिस की, वे टीम के सीनियर स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन बॉलिंग एक्शन की कॉपी करते दिखे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
सुनील नरेन के बॉलिंग एक्शन को श्रेयस अय्यर ने अच्छी तरह से कॉपी किया है. ऐसा लग ही नहीं रहा कि अय्यर पहली बार इस एक्शन से बॉलिंग कर रहे हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस हैरान हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि अय्यर ने एक बल्लेबाज होने के बाद भी आखिर कैसे नरेन के टफ एक्शन को बेहतरीन अंदाज में कॉपी किया है. इस वीडियो के आखिर में एक्टर राजपाल यादव का हैरान होने वाला मीम्स भी एड किया गया है. जिसमें सब 'गोलमाल है भाई सब गोलमाल है' म्यूजिक बज रहा है.
Shreyas Iyer bowling with Sunil Narine's action. pic.twitter.com/UbzYr1CUmj
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 25, 2024
इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं
एक यूजर ने लिखा ओ भाई..क्या प्लान बना रहे हो तुम. नरेन सेंचुरी मार रहा है. अय्यर बॉलिंग कर रहा है. कहीं तुम SRK से बी अंपायरिंग ना करवा लो.' कुछ फैंस ने इस कॉपी पेस्ट लिखा है.
IPL 2024 में सुनील नरेन का प्रदर्शन कैसा रहा?
सुनील नरेन इस सीजन गेंद और बल्ले के साथ कमाल कर रहे हैं. इस दिग्गज ने इस बार 13 मैचों में 22 की औसत से 16 शिकार किए हैं. जबकि बल्ले से 37.08 की औसत और 179 के स्ट्राइक रेट से 482 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 3 फिफ्टी और 1 शतक भी निकला.
IPL 2024 में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन
श्रेयस अय्यर ने इस सीजन 13 मैचों में 38.33 की औसत से 345 रन बनाए हैं. उनका हाई स्कोर 58* रहा. वो इस सीजन 146 के स्ट्राइक रेट से 2 फिफ्टी लगा चुके हैं. कप्तानी के मामले में अय्यर हिट रहे हैं. उन्होंने गेंदबाजों की सही तरह से यूज किया, जिसका फायदा टीम को मिला है.