menu-icon
India Daily

IPL Final 2024: KKR या फिर SRH, धोनी के गढ़ में कौन मारेगा बाजी? यहां देख लीजिए किसका पलड़ा है भारी

IPL Final 2024: आज IPL 2024 का फाइनल मुकाबला चेपॉक में होना है. मैच से जुड़ी पूरी डिटेल यहां पढ़िए.

India Daily Live
IPL Final 2024: KKR या फिर SRH, धोनी के गढ़ में कौन मारेगा बाजी? यहां देख लीजिए किसका पलड़ा है भारी
Courtesy: Twitter

IPL Final 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में जिस दिन का सभी को इंतजार था, वो आ गया है. आज यानी 26 मई को इस सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. शाम 7 बजकर 30 मिनट पर यह महा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड यानी चेपॉक में खेला जाना है, जिसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं. खिताबी जंग में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होनी है. ऐसे में जान लेते हैं किस टीम का पलड़ा भारी है.

केकेआर और एसआरएच टीम के बीच इस सीजन का क्वालिफायर-1 खेला गया था, जिसमें केकेआर ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. अब एक बार फिर फाइनल में यही दोनों टीमों दम दिखाती नजर आएंगी. खास बात ये है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR चौथी जबकि पैट कमिंस की कप्तानी वाली SRH तीसरी बार फाइनल में पहुंची है.  



2 बार की चैंपियन है केकेआर, इस सीजन कैसा रहा प्रदर्शन

KKR ने 2 खिताब जीते हैं. वो चौथी बार फाइनल खेलने उतरेगी. इस सीजन लीग स्टेज में इस टीम ने 14 मैच में 9 मैच जीते थे, सिर्फ 3 मैचों में इस टीम को हार मिली. 20 प्वाइंट्स के साथ टीम नंबर-1 बनकर प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में सफल रही थी. इसके बाद क्वालीफायर 1 में उसने SRH को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.



SRH 2016 की चैंपियन, इस बार कैसा रहा सफर?

इस टीम ने आज से 8 साल पहले साल 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में पहला खिताब जीती था. पिछले सीजन ये टीम 10 वें नंबर पर थी. वो तीसरी बार फाइनल खेलने उतरेगी. इस सीजन पैट कमिंस की कप्तानी में इस टीम ने 8 मैच जीते और 5 मैचों में उसे हार मिली. 1 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ था.  हैदराबाद 17 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर रहकर प्लेऑफ में एंट्री की थी, फिर दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया.

हेड टू हेड में KKR आगे

अगर हेड टु हेड रिकॉर्ड की बात करें तो KKR का पलड़ा भारी है. इन दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 27 मैचों में से 18 मुकाबले KKR जबकि 9 मैच हैदराबाद ने जीते हैं. इस सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए, दोनों में केकेआर को जीत मिली.

फाइनल के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

 श्रेयस अय्यर (कप्तान), रहमतुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मिचेल स्टार्क और वरुण चक्रवर्ती.

इम्पैक्ट प्लेयर- अंगकृष रघुवंशी

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, एडन मार्करम, अभिषेक शर्मा, नितिश रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और मयंक मारकंडे.

इम्पैक्ट प्लेयर- शाहबाज अहमद

Topics