MI vs RCB Live Streaming: एक ही मैदान एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे रोहित-विराट, मुंबई-बंगलुरु की जंग; जानिए मैच की पूरी डिटेल्स
आज के दिन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. दोनों टीम इस मैच में अपनी लय को पाने की कोशिश करेगी.
मुंबई: IPL 2026 अब अपने गंतव्य की ओर अग्रसर है. रविवार को क्रिकेट प्रेमियों के लिए क्रिकेट का डबल धमाल होने वाला है क्योंकि फैंस एक ही दिन दो मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. आज के दिन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. दोनों टीम इस मैच में अपनी लय को पाने की कोशिश करेगी.
बता दें मुबई इंडियंस पिछले लगातार दो मैच हारकर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर शुरुआत से ही अपने प्रदर्शन से सबको डराने वाली टीम को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. आरसीबी ने अब तीन मैच खेले हैं जिनमें से टीम के खाते 2 जीत और एक हार है. वहीं दूसरी ओर मुंबई ने अब तक तीन मैच खेले हैं जिनमें टीम को महज एक ही मैच में सफलता मिली है. तो देखने हैं इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है लेकिन उससे पहले जानते हैं मैच का लाइव प्रसारण कब और कहां होगा-
MI vs RCB के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
MI vs RCB के बीच मैच रविवार को मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
Also Read
- LSG vs GT, Pitch Report: आज लखनऊ-गुजरात के बीच होगी जीत की जंग, जानिए पिच रिपोर्ट; वेदर अपडेट और संभावित प्लेइंग 11
- LSG vs GT Live Streaming: आज दोपहर 3:30 बजे होगी लखनऊ-गुजरात में भिड़ंत, जानें A to Z मैच से जुड़ी जानकारी
- CSK vs DC: ट्रिस्टन स्टब्स के विकेट के बाद मचा बवाल! ग्लव्स पलटा मैच का नतीजा, अंपायर से भिड़े डीसी के खिलाड़ी और कोच
MI vs RCB के बीच मैच कब खेला जाएगा?
MI vs RCB IPL 2026 में 12 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
MI vs RCB के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
MI vs RCB के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
MI vs RCB के बीच टॉस किस समय होगा?
MI vs RCB के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
MI vs RCB का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
MI vs RCB के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
MI vs RCB मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?
MI vs RCB के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
MI vs RCB स्क्वाड
MI: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, विल जैक, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, राज अंगद बावा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, मयंक रावत
RCB: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान