menu-icon
India Daily

LSG vs GT Live Streaming: आज दोपहर 3:30 बजे होगी लखनऊ-गुजरात में भिड़ंत, जानें A to Z मैच से जुड़ी जानकारी

आज आईपीएल 2026 का 19वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेंगी. क्योंकि इससे पहले जीटी ने दिल्ली कैपिटल्स को महज एक रन से हराकर इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की थी.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
LSG vs GT Live Streaming: आज दोपहर 3:30 बजे होगी लखनऊ-गुजरात में भिड़ंत, जानें A to Z मैच से जुड़ी जानकारी
Courtesy: ANI

लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स रविवार को अपने घरेलू मैदान में लखनऊ के एकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स की मेजबानी करते हुए अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगी. आज आईपीएल 2026 का 19वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेंगी. क्योंकि इससे पहले जीटी ने दिल्ली कैपिटल्स को महज एक रन से हराकर इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की थी.

वहीं दूसरी ओर, LSG ने ईडन गार्डन्स में एक और रोमांचक मुकाबले में केकेआर को हराकर अपने खेले गए तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की. आपकी जानकारी के लिए बता दें 2025 के सीजन में लखनऊ ने गुजरात को अपने दोनों मुकाबलों में क्रमशः 33 रन और छह विकेट से हराया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि आप इस मैच लुत्फ कब और कहां उठा सकते हैं-

LSG vs GT के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

LSG vs GT के बीच मैच रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के घरेलू मैदान लखनऊ के एकाना स्टेडियम  में खेला जाएगा.

LSG vs GT के बीच मैच कब खेला जाएगा?

LSG vs GT  IPL 2026 में 12 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

LSG vs GT के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

LSG vs GT के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 03:30 बजे शुरू होने वाला है.

LSG vs GT के बीच टॉस किस समय होगा?

LSG vs GT के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 03:00 बजे होगा.

LSG vs GT का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

LSG vs GT के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

LSG vs GT मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

LSG vs GT के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार  ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

LSG vs GT स्क्वाड

LSG: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, एनरिक नॉर्टजे, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, जॉर्ज लिंडे, जोश इंग्लिस

GT: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव, अनुज रावत, ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु

Topics