menu-icon
India Daily

LSG vs GT, Pitch Report: आज लखनऊ-गुजरात के बीच होगी जीत की जंग, जानिए पिच रिपोर्ट; वेदर अपडेट और संभावित प्लेइंग 11

IPL 2026 के 19वें मैच के लिए मंच तैयार है. लखनऊ सुपर जायंट्स 12 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम जीत हासिल करती है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
LSG vs GT, Pitch Report: आज लखनऊ-गुजरात के बीच होगी जीत की जंग, जानिए पिच रिपोर्ट; वेदर अपडेट और संभावित प्लेइंग 11
Courtesy: Pinterest

लखनऊ: मौजूदा IPL 2026 के 19वें मैच के लिए मंच तैयार है. लखनऊ सुपर जायंट्स 12 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम जीत हासिल करती है. गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस फिलहाल अंक तालिका में सातवें पायदान पर है. तीन मैच खेलने के बाद शुभमन गिल की अगुवाई वाली जीटी ने अपने आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी. अब जीटी किसी भी कीमत पर इस जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी ताकि टीम अंकतालिका में अपनी स्थिती सुधार सके.

दूसरी ओर, लगातार दो रोमांचक मुकाबलों के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी लय वापस पा ली है. तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और सीजन की अपनी तीसरी जीत के लिए जीटी से भिड़ेगी. लेकिन उससे पहले देखते हैं कि लखनऊ की पिच किसका साथ देती है. 

इकाना स्टेडियम में किसका होगा बोलबाला

अब अगर लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच की बात की जाए तो वहां की काफी संतुलित है, जिससे बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिलता है. मैच के शुरुआत में बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है तो वहीं खेल के साथ ही यहां कि पिच धीमी होती जाती है. यहां अंत में गेंद को अतिरिक्त उछाल मिलती है.  

कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार 12 अप्रैल को लखनऊ का मौसम बेहद गर्म रहने वाला है साथ ही बारिश संभावना न के बराबर है. जिससे खेल में कोई बाधा नहीं होगी और फैंस पूरे 40 ओवर के मैच लुत्फ उठा सकते हैं. मैच शुरू होने के समय अधिकतम तापमान 36°C रहेगा, जो खेल समाप्त होने तक लगभग 26°C तक गिर जाएगा.

LSG vs GT की संभावित प्लेइंग 11

LSG की संभावित प्लेइंग XI: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी

इम्पैक्ट सब: प्रिंस यादव

GT की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा

इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा

Topics