menu-icon
India Daily

RR vs LSG मैच में ध्वस्त हुए कई महारिकॉर्ड, सूर्यवंशी ने खत्म की 'ऋषभपंती', IPL 2026 में लगाई रिकॉर्ड्स की लड़ियां

जयपुर में LSG के खिलाफ खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी तूफानी पारी खेली, जिसने न सिर्फ राजस्थान रॉयल्स को यादगार जीत दिलाई बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए. इतना ही नहीं उन्होंने कई दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
RR vs LSG मैच में ध्वस्त हुए कई महारिकॉर्ड, सूर्यवंशी ने खत्म की 'ऋषभपंती', IPL 2026 में लगाई रिकॉर्ड्स की लड़ियां
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: IPL 2026 में अगर किसी युवा खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वो हैं राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi). सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी का लोहा तो पिछले सीजन ही मनवा दिया था लेकिन इस सीजन उन्होंने अपना असली अवतार दिखाया है. जयपुर में LSG के खिलाफ खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में इस युवा बल्लेबाज ने ऐसी तूफानी पारी खेली, जिसने न सिर्फ राजस्थान रॉयल्स को यादगार जीत दिलाई बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए. 

इतना ही नहीं उन्होंने कई दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है. LSG के खिलाफ 221 रन के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यवंशी ने महज 38 गेंदों में 93 रन ठोककर क्रिकेट जगत को अपनी ताकत का एहसास करा दिया. मुकाबले में RR ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर LSG को सात विकेट से हराया.

सबसे कम उम्र में 500 रन का रिकॉर्ड

सूर्यवंशी ने अपना वैभव दिखाते हुए इस सीजन रनों का अंबार लगा दिया. उन्होंने इस सीजन न केवल अपनी बल्लेबाजी से अपनी टीम को प्लेऑफ की दहलीज पर लाकर खड़ा किया है लेकिन एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. 

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन 500 रन का आंकड़ा छू लिया है और ऐसा करते ही वह IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के नाम था, जिन्होंने 2018 में यह कारनामा किया था. युवा बल्लेबाज का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार रहा है.

स्ट्राइक रेट से मचाया धमाल

सिर्फ रन ही नहीं, सूर्यवंशी का बल्लेबाजी अंदाज भी चर्चा का विषय बना हुआ है. IPL 2026 में उनका स्ट्राइक रेट 236 से ज्यादा रहा, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा 500 से ज्यादा रन बनाने के बाद का सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट माना जा रहा है. उन्होंने आंद्रे रसेल और क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया. 

IPL के एक सीजन में बेहतरीन स्ट्राइक-रेट

वैभव सूर्यवंशी (2026)* – 236.3 स्ट्राइक रेट
आंद्रे रसेल (2019) – 204.8 स्ट्राइक रेट
अभिषेक शर्मा (2026) – 202.0 स्ट्राइक रेट
निकोलस पूरन (2025) – 196.2 स्ट्राइक रेट

Topics