menu-icon
India Daily

IPL 2026: 'दो-तीन हजार रन..' 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के लिए साफ किए इरादे, रन नही ट्रॉफी है टारगेट

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रिपोर्ट ने वैभव सूर्यवंशी से पूछा कि आईपीएल 2026 के लिए आपकी क्या योजनाएं हैं? तो वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा जवाब दिया जिसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026: 'दो-तीन हजार रन..' 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के लिए साफ किए इरादे, रन नही ट्रॉफी है टारगेट
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: IPL 2026 का श्रीगणेश बहुत जल्द होने वाला है. लीग की शुरुआत 28 मार्च से हो जाएगा. आईपीएल का पहला मुकाबला गत वर्ष की विजेता टीम आरसीबी और एसआरएच खेला जाएगा. लेकिन राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 के दौरान सबका ध्यान अपनी ओर खींचेंगे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछले सीजन में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था. 

महज 35 गेंदों में शतक जड़कर सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में शतक बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे. अब 14 वर्षीय खिलाड़ी अपने दूसरे आईपीएल सीजन में खेलने के लिए तैयार हैं, और उनसे काफी उम्मीदें हैं. इसी सिलसिले में, एक रिपोर्टर ने उनसे आईपीएल के 19वें संस्करण से उनके लक्ष्य के बारे में पूछा, तो उन्होंने एक मजेदार जवाब दिया.

दो तीन हजार रन.... 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रिपोर्ट ने वैभव सूर्यवंशी से पूछा कि आईपीएल 2026 के लिए आपकी क्या योजनाएं हैं? कितने रन मारने हैं, आपका आईपीएल की ऑरेंज कैप के लिए क्या लक्ष्य है? रिपोर्ट के ये प्रश्न पूछने के बाद वैभव ने जो जवाब दिया उसने सबको हैरान कर दिया.  

वैभव ने जवाब में कहा कि, 'ऐसा प्रश्न बोलोगे तो मैं दो तीन हजार रन बोल दूंगा.' आरआर स्टार के जवाब ने सबको हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया.

ट्रॉफी जीतने का प्रयास कर रहा....

वैभव ने आगे कहा कि, 'मैं रनों का कोई निश्चित टारगेट तय नहीं करता. मैं बस प्रोसेस का पालन करता हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतने की कोशिश कर रहा हूं. हम व्यक्तिगत लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं. हमारा लक्ष्य इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करना है.'

वैभव का हालिया प्रदर्शन

अब अगर वैभव सूर्यवंशी के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अंडर-19 स्तर पर भी भारतीय टीम के लिए आक्रामक बल्लेबाजी की है. उनके गगनचुंबी चौके-छक्कों ने गेंदबाजों को खूब परेशान किया था.

उनकी आतिशी पारी की बदौलत भारत अंडर-19 विश्व कप 2026 जीतने में सफल रहा. इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 80 गेंदों में 175 रन बनाए और भारत ने 100 रनों से जीत हासिल की. 

Topics