नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच युवा ओपनर अभिषेक शर्मा की काफी चर्चा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीता. टूर्नामेंट की शुरूआत में अभिषेक का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. लगातार तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट होने के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा.
टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में अभिषेक शर्मा का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा. तीन बार लगातार शून्य पर आउट होने से उन पर सवाल उठने लगे थे. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और अपने आत्मविश्वास को बनाए रखा. इसी मुश्किल दौर में उन्होंने अपने करीबी दोस्त और साथी खिलाड़ी शुभमन गिल से मदद मांगी.
हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स 2026 समारोह में इस दिलचस्प घटना का खुलासा हुआ. जब शुभमन गिल से पूछा गया कि क्या उन्होंने टूर्नामेंट से पहले अभिषेक को कोई सलाह दी थी, तो उन्होंने हल्के अंदाज में जवाब दिया कि नंबर-1 टी20 बल्लेबाज को भला कौन सलाह दे सकता है.
When presenter asked Shubman if he gave any advice to Abhishek Sharma before T20I WC-
SG- no.1 T20I batsman in the world ko kaun advice dega 😭😭
AS- maine hi message kia tha SG ko 3 duck ke baad ke mujhe bat dede, isse pehle koi aur record bann jae 😂 He said ke tu kar lega… pic.twitter.com/5zMiFpMism— Naina Dev (@NainaDev380254) March 21, 2026Also Read
इसके बाद अभिषेक ने मुस्कुराते हुए बताया कि लगातार तीन डक के बाद उन्होंने खुद गिल को संदेश भेजा था. अभिषेक के मुताबिक, उन्होंने गिल से मजाक में कहा था, 'अपना बल्ला दे दे, इससे पहले कि मैं कोई और रिकॉर्ड बना दूं.' इस पर गिल ने जवाब दिया, 'तू कर लेगा.' यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
अभिषेक शर्मा ने यह भी बताया कि उन्हें शुभमन गिल का बल्ला काफी पसंद है. उन्होंने कहा कि गिल के बैट से खेलना उन्हें सहज महसूस कराता है. दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती बचपन से है और वे घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए साथ खेल चुके है.। यही तालमेल मैदान पर भी नजर आता है.
फाइनल मुकाबले में अभिषेक ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 21 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली. इस दौरान उन्होंने संजू सैमसन के साथ 98 रन की मजबूत साझेदारी की, जिसने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. भारत ने यह मुकाबला 96 रनों से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की. इस जीत के साथ भारत ने 2007 और 2024 के बाद तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता और इतिहास रच दिया.
वहीं, जब अभिषेक शर्मा से पूछा गया कि उन्हें किसका बल्ला सबसे ज्यादा पसंद है, तो उन्होंने बिना झिझक शुभमन गिल का नाम लिया. अभिषेक ने बताया कि उन्हें गिल के बैट से खेलना पसंद है और गिल ने भी माना कि वह हमेशा अपने ही बैट से खेलते हैं. बता दें कि, दोनों बचपन के दोस्त हैं और घरेलू क्रिकेट में पंजाब की टीम के लिए भी साथ खेलते आए हैं.