नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम के खिलाड़ियों को स्पष्ट संदेश दिया है. उन्होंने अभ्यास सत्र के दौरान साथियों से कहा कि अब वक्त पूरी तरह से 'स्विच ऑन' होने का है और एक भी मिनट बर्बाद नहीं किया जा सकता. कोहली ने जोर देकर कहा कि टीम को अपने खिताब की रक्षा के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी.
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित पहले अभ्यास सत्र के दौरान कोहली का फोकस टीम के समर्पण और अनुशासन पर साफ नजर आया. उन्होंने खिलाड़ियों को याद दिलाया कि पिछले सीजन में मिली सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास का बड़ा योगदान रहा था. कोहली ने कहा कि वही जज्बा और ऊर्जा इस बार भी बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि अब सभी टीमें RCB को हराने के लिए और अधिक तैयारी के साथ उतरेंगी.
विराट कोहली ने कहा कि पिछले दो-तीन सीजन में टीम ने काफी मेहनत की, जिसका परिणाम खिताब के रूप में मिला. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि इस बार चुनौती और कठिन होगी. उन्होंने खिलाड़ियों से अपील करते हुए कहा कि वे हर अभ्यास सत्र को गंभीरता से ले और अपनी पूरी क्षमता से प्रदर्शन करे. कोहली के अनुसार, अगले ढाई महीने टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और इस दौरान हर खिलाड़ी को 120 प्रतिशत देना होगा.
𝑫𝒂𝒚 1️⃣. 𝑾𝒐𝒓𝒌 𝒎𝒐𝒅𝒆 🔛. ❤️🔥
Head Coach Andy Flower’s welcome to the new members of the squad, and Virat’s pep talk in the first practice session of #IPL2026 at ನಮ್ಮ Chinnaswamy. 👊
Watch more on @bigbasket_com presents RCB Bold Diaries. 🎥#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/ee8mPnIgWb— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 20, 2026Also Read
- IPL 2026: टूर्नामेंट पर चोटों का साया, KKR को लगा डबल झटका; हर्षिण राणा के बाद ये स्टार गेंदबाज हुआ बाहर
- IND vs IRE: 19 सालों बाद बेलफास्ट में उतरने को तैयार टीम इंडिया, IPL 2026 के बाद होगी भारत-आयरलैंड में टक्कर
- IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, खतरनाक तेज गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर
RCB को अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करनी है. यह मैच बेंगलुरु के घरेलू मैदान पर खेला जाएगा, जहां टीम अपने प्रशंसकों के सामने जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. ऐसे में टीम की तैयारियों को लेकर उत्साह और जिम्मेदारी दोनों बढ़ गई है.
इस बार RCB ने अपनी टीम में कुछ नए चेहरों को शामिल किया है, जिनमें वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जोर्डन कॉक्स, विकी ओस्तवाल और सात्विक देसवाल शामिल हैं. मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने नीलामी को दिलचस्प बताते हुए कहा कि टीम पहले से ज्यादा संतुलित नजर आ रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि अनुभवी खिलाड़ियों के साथ नए खिलाड़ियों का तालमेल टीम को और मजबूत बनाएगा.
वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने भी टीम के माहौल को सकारात्मक बताया. उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से मिलकर खुश हैं और कोचिंग स्टाफ के साथ फिर से अभ्यास करना अच्छा लग रहा है. RCB के लिए यह सीजन नई उम्मीदों और चुनौतियों के साथ शुरू होने जा रहा है.