menu-icon
India Daily

DC vs PBKS: पंजाब ने T20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया, 264 के लक्ष्य को आसानी से भेदा

पंजाब किंग्स (PBKS) ने शानदार वापसी और दमदार खेल का मुजाहिरा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हरा दिया है.

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
DC vs PBKS: पंजाब ने T20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया, 264 के लक्ष्य को आसानी से भेदा
Courtesy: X

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मैच खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने IPL के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक पूरा करके इतिहास रच दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने केएल राहुल के शतक की बदौलत कुल 264 रन बनाए.

इसके जवाब में पंजाब ने एक पूरा ओवर शेष रहते ही इस लक्ष्य का पीछा कर लिया. यह मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. केएल राहुल की 152 रनों की तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली 264 रनों के स्कोर तक पहुंच गई. फिर भी, पंजाब इस विशाल स्कोर का पीछा करने में सफल रही.  पंजाब ने दिल्ली की पूरी टीम को पस्त करते हुए यह महामुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है.

पंजाब का ऐतिहासिक रन चेज

265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत शानदार रही. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. 7वें ओवर में प्रियांश आउट हुए, तब तक पंजाब का स्कोर 126 रन था. प्रियांश ने सिर्फ 17 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया. इस बीच, दूसरे छोर पर प्रभसिमरन का हमला लगातार जारी रहा. इसके बाद, 8वें ओवर में प्रभसिमरन सिंह आउट हो गए. प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंदों में 76 रन बनाए. उनकी पारी में 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे.

टूर्नामेंट में अभी तक अजेय

इसके बाद, निहाल वढेरा और श्रेयस अय्यर के बीच 56 रनों की एक मजबूत साझेदारी हुई. हालांकि, निहाल 15वें ओवर में आउट हो गए. उन्होंने 15 गेंदों में 25 रन बनाए थे. फिर श्रेयस अय्यर ने पारी की कमान संभाली और 36 गेंदों में नाबाद 71 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान, अय्यर ने 7 छक्के और 3 चौके लगाए. इस शानदार प्रयास की बदौलत, पंजाब ने 7 गेंदें शेष रहते ही जीत हासिल कर ली. पंजाब इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय है और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉ पर मौजूद है.

केएल राहुल का तूफान

दिल्ली की ओर से पारी की शुरुआत केएल राहुल और पथुम निसांका ने की. इस मैच में भी निशंका फ्लॉप रहे और सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद, कीएल राहुल और नीतीश राणा ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. दोनों ने चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी. कीएल राहुल ने सिर्फ 47 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. अंत में दिल्ली ने 264 रन बनाए.

Topics