menu-icon
India Daily

RCB की 'विराट' डील! 16000 करोड़ में इस ग्रुप ने खरीदा, जानें कौन बने नए मालिक?

आरसीबी की डील करीब 1.78 बिलियन डॉलर यानी लगभग 16,705 करोड़ रुपये में पूरी हुई है. यह राशि आईपीएल इतिहास की बड़ी डील्स में गिनी जा रही है, जो इस लीग की बढ़ती आर्थिक ताकत को दर्शाती है.

Anuj
Edited By: Anuj
RCB की 'विराट' डील! 16000 करोड़ में इस ग्रुप ने खरीदा, जानें कौन बने नए मालिक?
Courtesy: @MadhurYadav214

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 से पहले डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru (RCB) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजी का स्वामित्व अब बदल गया है और इसे एक नए निवेश समूह ने खरीद लिया है.

बताया जा रहा है कि Aditya Birla Group और निवेशक David Blitzer के नेतृत्व वाले संयुक्त उद्यम ने आरसीबी का अधिग्रहण किया है. यह बदलाव टीम के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है.

बड़ी डील पर लगी मुहर

कई हफ्तों से चल रही चर्चाओं के बाद इस डील पर मुहर लग गई है. हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने अपने संदेश में इस सौदे को एक बड़ा और सकारात्मक कदम बताया. हर्ष गोयनका ने लिखा कि आरसीबी को बिरला ने खरीद लिया. शानदार कदम. इस घोषणा के बाद क्रिकेट और बिजनेस जगत में इस डील को लेकर काफी चर्चा हो रही है. 

कई बड़े निवेशक शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक, इस अधिग्रहण में कई बड़े निवेशक शामिल हैं. इनमें आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफिस इंडिया, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन जैसे नाम भी बताए जा रहे हैं. इन सभी ने मिलकर फ्रेंचाइजी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए अंतिम समझौता किया है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें शामिल हैं.

1.78 बिलियन डॉलर में डील

खबरों के अनुसार, आरसीबी की यह डील करीब 1.78 बिलियन डॉलर यानी लगभग 16,705 करोड़ रुपये में पूरी हुई है. यह राशि आईपीएल इतिहास की बड़ी डील्स में गिनी जा रही है, जो इस लीग की बढ़ती आर्थिक ताकत को दर्शाती है. स्वामित्व में बदलाव के बाद अब नए मालिकों के सामने टीम को और मजबूत बनाने की चुनौती होगी.

IPL की डिफेंडिंग चैंपियन है RCB

आरसीबी ने हाल के वर्षों में अपने प्रदर्शन में सुधार किया है और आगामी सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरेंगी. ऐसे में नई प्रबंधन टीम से उम्मीद की जा रही है कि वह टीम को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए नई रणनीतियां अपनाएगी.  इस बदलाव से यह भी साफ होता है कि आईपीएल अब केवल एक क्रिकेट लीग नहीं, बल्कि एक बड़ा व्यावसायिक मंच बन चुका है, जहां वैश्विक निवेशक लगातार अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

Topics