menu-icon
India Daily

IPL 2026: '11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली...' RCB ने IPL 2026 में मारे गए 11 फैंस को दी दिल से श्रद्धांजलि

RCB ने आईपीएल के इस संस्करण में पिछले साल हुई त्रासदी में मारे गए 11 लोगों को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है. फ्रेंचाइजी ने घोषणा की है कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटों को स्थायी रूप से खाली रखा जाएगा.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026: '11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली...' RCB ने IPL 2026 में मारे गए 11 फैंस को दी दिल से श्रद्धांजलि
Courtesy: X (@CricCrazyJohns)

बेंगलुरु: फैंस का पसंदीदा टी20 लीग IPL 2026 का आगाज जल्द ही होने वाला है. 28 मार्च से इसका शुभारंभ होने वाला है. लीग का पहला मैच गत वर्ष की चैंपियन टीम रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है. लेकिन टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले आरसीबी फ्रेंचाइजी ने अपने फैंस को श्रद्धांजली देने का फैसला किया है, जिन्होंने पिछले साल एक दुखद हादसे में अपनी जान गंवाई थी.

यह घटना जून 2025 में बेंगलुरु में हुई थी, जब टीम की खिताबी जीत के जश्न के लिए एक परेड आयोजित की जानी थी. हालांकि, यह खुशी का मौका अचानक भगदड़ में बदल गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया था. 

स्टेडियम में खाली रहेंगी 11 सीटें

RCB ने आईपीएल के इस संस्करण में पिछले साल हुई त्रासदी में मारे गए 11 लोगों को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है. फ्रेंचाइजी ने घोषणा की है कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटों को स्थायी रूप से खाली रखा जाएगा. ये सीटें उन फैंस की याद में खाली रखे जाएंगे जिन्होंने पिछले साल उस भगदड़ में अपनी जान गंवाई थी.


 28 मार्च को नंबर 11 की जर्सी में उतरेगे खिालड़ी

इसके अलावा सभी खिलाड़ी 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले मैच से पहले प्रैक्टिस मैच में नंबर 11 की जर्सी पहनेंगे. इसके साथ ही मैच के दिन खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे.  आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने भी इसी विषय पर अपनी राय व्यक्त की.

CEO राजेश मेनन का बयान

RCB के CEO राजेश मेनन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ये पहल सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उन फैंस के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपनी जान गंवाई. उन्होंने आगे कहा कि जर्सी नंबर 11 और खाली सीटों के जरिए टीम यह सुनिश्चित करना चाहती है कि वे फैंस हमेशा टीम का हिस्सा बने रहें.

Topics