menu-icon
India Daily

IPL 2025: पंजाब के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले से पहले बेंगलुरु के लिए चिंता का विषय, विराट कोहली से जुड़ा है मामला, देखें पूरी जानकारी

IPL 2025: पंजाब के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले से पहले बेंगलुरु के फैंस विराट कोहली को लेकर निराश हो सकते हैं. दरअसल, विराट के आंकड़े आईपीएल के प्लेऑफ में अच्छे नहीं हैं, जो फैंस के लिए निराशाजनक हो सकता है.

mishra
IPL 2025: पंजाब के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले से पहले बेंगलुरु के लिए चिंता का विषय, विराट कोहली से जुड़ा है मामला, देखें पूरी जानकारी
Courtesy: Social Media

IPL 2025: आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला 29 मई को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाला है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर सबकी निगाहें होंगी, जो अपनी टीम को पहली बार आईपीएल खिताब दिलाने के करीब हैं. हालांकि, कोहली का प्लेऑफ में अब तक का रिकॉर्ड RCB के लिए चिंता का कारण बन रहा है. 

विराट कोहली इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने 13 पारियों में 602 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 60.20 और स्ट्राइक रेट 147.91 रहा है. इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक भी जड़े हैं. उनकी इस फॉर्म को देखते हुए RCB को उनसे क्वालीफायर में भी बड़े स्कोर की उम्मीद है. लेकिन प्लेऑफ के आंकड़े कुछ और कहानी बयां करते हैं.

प्लेऑफ में विराट कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली का प्लेऑफ में प्रदर्शन उनकी सामान्य फॉर्म की तुलना में कमजोर रहा है. उन्होंने आईपीएल के 15 प्लेऑफ मैचों में 26.23 की औसत और 121.78 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 341 रन बनाए हैं. इनमें केवल दो अर्धशतक शामिल हैं, जिनमें से आखिरी अर्धशतक 2016 के फाइनल में आया था. इस आंकड़े को देखते हुए RCB के फैंस और मैनेजमेंट को चिंता हो रही है कि क्या कोहली इस बार प्लेऑफ में अपनी फॉर्म बरकरार रख पाएंगे.

कोहली का हालिया नॉकआउट रिकॉर्ड

हालांकि, कोहली ने हाल के वर्षों में बड़े टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने रिकॉर्ड 50वां शतक जड़ा था. इसके अलावा, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 55 रनों की उपयोगी पारी खेली. 

2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की शानदार पारी खेलकर उन्होंने 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता. हाल ही में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई. ये प्रदर्शन बताते हैं कि कोहली बड़े मौकों पर दबाव में शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम हैं.

Topics