menu-icon
India Daily

IPL 2025 PKBS vs MI: पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से रौंदा, 9वीं जीत के साथ PKBS ने टेबल किया टॉप

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. इस मैच में पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया.

garima
Edited By: Garima Singh
IPL 2025 PKBS vs MI: पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से रौंदा, 9वीं जीत के साथ PKBS ने टेबल किया टॉप
Courtesy: X

IPL 2025 PKBS vs MI: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. इस मैच में पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया. पंजाब की तरफ से जॉश इंग्लिश और प्रियांश आर्य ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़े. 

इस शानदार जीत के साथ पंजाब किंग्स ने प्वाइंट टेबल पर पहला स्थान प्राप्त कर लिया है.  पंजाब ने अब तक 14 मैचों में से 9 जीत के साथ टेबल पर बढ़त बनाई है. वहीं अन्य टीमों की बात करें तो गुजरात टाइटंस 18 प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर है. RCB 17 अंकों के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर मुंबई है.

पंजाब किंग्स का प्रदर्शन

पंजाब किंग्स की टीम ने आज के मैच में पूरी तरह से दबाव बनाया. पहले फील्डिंग करते हुए पंजाब के गेंदबाजों ने मुंबई को 184 रनों के अंदर समेट दिया. अर्शदीप सिंह, मार्को जेन्सेन और विजयकुमार को 2-2 विकेट मिले. वहीं हरप्रीत बरार ने भी 1 विकेट लिया. जहां तक बैटिंग की बात है तो प्रियांश आर्य ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए 62 रन ठोके. जोश इंग्लिश ने 42 गेंदों में 73 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 रन टीम के लिए जोड़े.

Topics