CSK VS KKR: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज आईपीएल 2024 का 22वां मुकाबला ऋतुराज गायकवाड़ की पीली जर्सी और श्रेयस अय्यर की बैंगनी जर्सी के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने नाइट राइडर्स को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर मात्र 137 रन ही टांग पाई . एक छोर से कप्तान श्रेयस अय्यर टिके रहे लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. कप्तानी पारी खेलते हुए अय्यर ने किसी तरह लड़ने भर के रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिया है.
चेन्नई के गेंदबाजों के आगे केकेआर के बल्लेबाज पस्त नजर आए. आज किसी भी बल्लेबाज ने आतिशी पारी नहीं खेली. सुनील नारायण ने 27 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन उसे लंबी पारी में तब्दील नहीं कर पाए.
Innings Break ‼️
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2024
Some tight & disciplined bowling from Chennai Super Kings restrict #KKR to 137/9.
Will it be defended or #CSK register another win at home 🤔
Scorecard ▶ https://t.co/5lVdJVscV0 #TATAIPL | #CSKvKKR pic.twitter.com/zUR3IMuOeS
कोलकाता को पहले ही ओवर की पहली गेंदबाज चेन्नई के तुषार देशपांडे ने पहला फिलिप साल्ट को आउट कर शुरुआती झटका दिया. दूसरे विकेट के लिए सुनील और अंग कृष रघुवंशी ने 56 रनों की साझेदारी की. उनकी इस साझेदारी को रविंद्र जडेजा ने तोड़ा. रघुवंशी 18 गेंदों पर 24 रन बनाकर चलते बने. कप्तान श्रेयस अय्यर 32 गेंदों में 34 रन बनाकर 20वें ओवर की पहली गेंद पर चलते बने.
वहीं, 60 के स्कोर पर केकेआर का तीसरा विकेट सुनील नारायण के रूप में गिरा. उनको भी जडेजा ने अपनी फिरकी में फंसा लिया. नारायण के आउट होने के बाद केकेआर को कोई नहीं संभाल पाया. और 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर कोलकाता ने चेन्नई को 138 रनों का टारगेट दिया. आज रिंकू सिंह का भी बल्ला नहीं चला वह 9 रन बनाकर तुषार देशपांडे का शिकार हो गए. आंद्रे रसेल को भी पांडे ने बाहर का रास्ता दिखाया.
Rinku Singh ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2024
Andre Russell ✅
Chepauk is joyous, courtesy Tushar Deshpande 👏 👏
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #CSKvKKR | @ChennaiIPL pic.twitter.com/cDDzi1nf9S
चेन्नई की ओर आज रवींद्र जडेजा की तरकश ने तीर निकला. उन्होंने 3 विकेट लेकर केकेआर के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. तुषार देशपांडे ने भी 3 विकेट लिए. उन्होंने शुरुआत में ही झटका देकर केकेआर को कमजोर कर दिया था. इसके मुस्तफिजुर ने 2 और अलावा महीश तीक्ष्ण ने 1 विकेट लिए.