menu-icon
India Daily

IPL 2024: हार्दिक को कप्तान बना फंस गई मुंबई इंडियंस, आईपीएल से होंगे बाहर!

IPL 2024:  मुबंई इंडियंस के लिए के लिए इससे बुरा और क्या हो सकता है. जिस खिलाड़ी को गाजे-बाजे के साथ लाया और कप्तान की कर्सी दी वे आईपीएल के इस सीजन में खेल ही न पाए.

Gyanendra Sharma
IPL 2024:  हार्दिक को कप्तान बना फंस गई मुंबई इंडियंस, आईपीएल से होंगे बाहर!

IPL 2024:  मुबंई इंडियंस के लिए के लिए इससे बुरा और क्या हो सकता है. जिस खिलाड़ी को गाजे-बाजे के साथ लाया और कप्तान की कर्सी दी वे आईपीएल के इस सीजन में खेल ही न पाए. दरअसल हार्दिक पांड्या को लेकर जो खबर आ रही है उसके अनुसार वे आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं. चोट के कारण हार्दिक वर्ल्ड कप से ही क्रिकेट से दूर हैं. 

ट्रेडिंग विंडो मुंबई में लौटे हार्दिक

हार्दिक को मुंबई इंडियंस ने ट्रेडिंग विंडो के जरिए अपनी टीम में शामिल किया. हार्दिक ने पिछले दो आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटन्स (GT) की कप्तानी की थी. मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को टीम का कप्तान बनाया था. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हार्दिक पंड्या अपनी चोट की वजह से लंबे वक्त तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. उनका अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी में होने वाली टी-20 सीरीज़ के अलावा वो आईपीएल 2024 से भी दूर हो सकते हैं. उन्हें फिट होने में 2-3 महीने लग सकते हैं. 

टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका

PTI की रिपोर्ट में बताया गया है कि हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान सीरीज तक फिट नहीं हो पाएंगे. हालांकि अभी तक बीसीसीआई और मुंबई इंडियंस की तरफ से कोई अपडेट नहीं दिया गया है. हार्दिक अगर फिट नहीं होते हैं तो ये टीम इंडिया के लिए भी बड़ा झटका होगा. सूर्यकुमार पहले से चोटिल हैं. हार्दिक की अनुपस्थिति में सूर्या ने ही साउथ अफ्रीका में कप्तानी की थी. 

वर्ल्ड कप में चोटिल हुए थे 

बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ एक बॉल को रोकते हुए हार्दिक पंड्या के पैर में चोट लगी थी, जिसके बाद से ही वो क्रिकेट से दूर हैं. हार्दिक को बीच वर्ल्ड कप में टीम को छोड़ना पड़ा था, उसी के बाद से वो रिकवरी मोड में हैं. लग रहा था कि वे आईपीएल में वापसी कर लेंगे लेकिन ऐसा अब मुश्किल लग रहे हैं.  हार्दिक पंड्या को हाल ही में मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान बनाया था. आईपीएल 2024 से पहले हुए ऑक्शन और रिटेंशन में हार्दिक ने गुजरात टाइटन्स का साथ छोड़ा था और मुंबई इंडियंस जॉइन कर ली थी.

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को कप्तान बनाने के लिए रोहित शर्मा  से कप्तान ले ली. इस फैसले ने सभी को हैरान किया.  ऐसे में अगर अब आईपीएल 2024 में हार्दिक पंड्या नहीं खेलते हैं, तो सवाल ये भी होगा कि टीम की कप्तानी कौन करेगा?