IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है. यहां एक दिन में खिलाड़ी फर्श से अर्श पर पहुंच सकते हैं. हर साल इस लीग से पहले ऑक्शन होता है. जिसमें कई नामी और गुमनाम खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होती है. कहा तो भी जाता है कि टीम इंडिया का रास्ता आईपीएल से होकर जाता है. मतलब आपने अगर इस लीग में धमाल मचा दिया तो फिर भारत की नेशनल टीम के दरवाजे आपके लिए खुल जाते हैं.
इस बार आईपीएल 2024 के लिए जब ऑक्शन हुआ तो सबसे बड़ी बोली ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क पर लगी. केकेआर ने उन्हें 24.75 करोड़ में खरीदा है. आइए उनके खिलाड़ियों के बारे में जान लेते हैं, जो इस सीजन सबसे ज्यादा सैलरी उठाएंगे. टॉप 10 में इनमें अधिकतर विदेशी प्लेयर शामिल हैं.
1. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार गेंबबाज मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 24.75 करोड़ में खरीदा है. स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने हैं. वह गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर सकते हैं.
2. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा है. वह आईपीएल इतिहास के दूसरे महंगे खिलाड़ी हैं. इस खिलाड़ी के पास कप्तानी का अनुभव है. एसआरएच उन्हें कप्तानी भी दे सकती है.
3. सैम कुरेन (इंग्लैंड)
शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने सैम कुरेन को पिछले सीजन नीलामी में 18.5 करोड़ में खरीदा था. वह सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, इस सीजन के लिए उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटने किया है. ये खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख पलटने का माद्दा रखता है.
4. कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया टीम का ये युवा आलराउंडर इस बार आरसीबी से खेलेगा. उसे पिछले सीजन मुंबई की टीम ने 17.5 करोड़ में खरीदा था. इस बार उसे आरसीबी ने ट्रे़ड किया है.
5. केएल राहुल (भारत)
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं. फ्रेंचाइजी ने राहुल को इस सीजन 17 करोड़ में रिटेन किया था. वह पिछले 2 सीजन से इस टीम के कप्तान हैं.
6. रोहित शर्मा (भारत)
मुंबई इंडियंस ने रोहित को 16 करोड़ में रिटेन किया था. वह साल 2013 से इस फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं, लेकिन इस बार बतौर बल्लेबाज खेलेंगे.
7. रविन्द्र जडेजा
चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और उन्हें फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ में रिटेन किया था. वह एमएस धोनी कप्तानी में खेलते नजर आएंगे.
8. ऋषभ पंत (भारत)
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ में रिटेन किया था. पिछले सीजन वह सड़क हादसे के बाद खेल नहीं सके थे.
9. आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज)
केकेआर के लिए खेलने वाले आंद्रे रसेल को फ्रेंचाइजी आईपीएल 2024 के लिए 16 करोड़ देगी. केकेआर ने उन्हें इस सीजन के लिए रिटेन किया है.
10. निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज)
तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे. उन्हें टीम ने 16 करोड़ में रिटने किया था.