menu-icon
India Daily

IPL 2024: भारत में ही खेला जाएगा पूरा IPL, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कर दिया कंफर्म

IPL 2024: आईपीएल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान के बाद बीसीसीआई ने कंफर्म कर दिया है कि पूरा आईपीएल भारत में ही खेला जाएगा.

India Daily Live
IPL 2024: भारत में ही खेला जाएगा पूरा IPL, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कर दिया कंफर्म

IPL 2024: आम चुनाव के बावजूद, जिसकी तारीखों की घोषणा शनिवार को की गई, इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण पूरी तरह से देश में आयोजित किया जाएगा. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि पूरा आईपीएल भारत में ही होगा.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि पूरा आईपीएल भारत में ही होगा. बीसीसीआई पूरे कार्यक्रम पर काम कर रहा है और जल्द ही इसे सार्वजनिक करेगा. यह दूसरा मौका है जब बीसीसीआई लोकसभा चुनावों के बीच आईपीएल के पूरे सीजन देश में ही होगा. 2019 में इससे पहले बोर्ड ने ऐसे किया था. 

2019 में भी भारत में हुआ था पूरा IPL 

चुनाव सात चरणों में होंगे, जो 19 अप्रैल से शुरू होगा. वोटों की गिनती 4 जून को होगी. बीसीसीआई को 2019 के आम चुनाव के दौरान भी इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था लेकिन आईपीएल भारत में आयोजित किया गया था. शाह ने 22 मार्च से 7 अप्रैल तक पहले 21 आईपीएल खेलों के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा था कि बीसीसीआई जल्द ही टूर्नामेंट के शेष भाग के लिए कार्यक्रम को अंतिम रूप देगा.

सभी टीमों की तैयारी शुरू

शाह ने कहा था कि पहले की तरह बीसीसीआई भारत में आगामी लोकसभा चुनावों से संबंधित सभी आवश्यक प्रोटोकॉल और सलाह का पालन करते हुए सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेगा. आईपीएल टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से जुड़ना शुरू कर चुके हैं. सीज़न का शुरुआती मैच 22 मार्च को चेन्नई में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा.

आईपीएल 2024 के अभी तक 21 मैचों के ही शेड्यूल का ऐलान हुआ है. जारी शेड्यूल का आखिरी मुकाबला 7 अप्रैल को है. इस दौरान कुल 4 डबल हैडर खेले जाएंगे.