menu-icon
India Daily

India vs Namibia Live Streaming: कहां देखें भारत-नामीबिया T20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, यहां जानें हेड-टू-हेड, पिच और मौसम रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन स्पिनरों को भी यहां मदद मिलती है. शाम का मुकाबला होने के कारण ओस की भूमिका अहम हो सकती है. टॉस शाम 6:30 बजे होगा.

Anuj
Edited By: Anuj
India vs Namibia Live Streaming: कहां देखें भारत-नामीबिया T20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, यहां जानें हेड-टू-हेड, पिच और मौसम रिपोर्ट
Courtesy: Social Media

नई दिल्ली: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार (12 फरवरी) को भारत और नामीबिया के बीच टक्कर होगी. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

मुंबई में खेले गए पहले मैच में भारत ने अमेरिका को हराया था, लेकिन बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ाता नजर आया. दूसरी ओर नामीबिया को अपने शुरुआती मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

पिछली गलती से सबक लेगा भारत

अमेरिका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम 77 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन बनाकर टीम को संभाला और जीत में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, शीर्ष क्रम की विफलता चिंता का विषय है. दिल्ली की पिच पर बल्लेबाजों से बेहतर तालमेल और जिम्मेदारी की उम्मीद की जा रही है, ताकि टीम शुरुआत से ही नामीबिया पर दबाव बना सके.

नामीबिया के लिए करो या मरो जैसा मुकाबला

नामीबिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बनाए थे, यह स्कोर जीत के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुआ. विरोधी टीम ने दो ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की टीम को भारत जैसी मजबूत टीम के सामने टिकने के लिए गेंदबाजी और फील्डिंग में अतिरिक्त धार दिखानी होगी.

पिच और हालात का असर

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन स्पिनरों को भी यहां मदद मिलती है. शाम का मुकाबला होने के कारण ओस की भूमिका अहम हो सकती है. टॉस शाम 6:30 बजे होगा और जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी पर विचार कर सकती है.

प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और नामीबिया के बीच यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारित होगा. वहीं, दर्शक जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगी.

भारत का पलड़ा भारी

भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि टीम में हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं. नामीबिया की अगुवाई गेरहार्ड इरास्मस कर रहे हैं. दोनों टीमें संतुलित संयोजन के साथ मैदान में उतरेंगी, लेकिन कागज पर भारत का पलड़ा भारी नजर आता है.