Budget 2026

'50, 100 रन मेरे लिए मायने नहीं रखते...', ऑस्ट्रेलिया को फोड़ने के बाद रोहित शर्मा ने भरी हुंकार

सुपर-8 के मुकाबले में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया को धो दिया. उन्होंने 41 गेंदों में 92 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसमें 8 छक्के शामिल हैं. मैच के बाद रोहित काफी कॉन्फिडेंस में दिखे. उन्होंने कहा कि मेरे लिए 50-100 रन मायने नहीं रखते. मैं तेजी से रन बनाता हूं.

Social Media
India Daily Live

टीम इंडिया ने सोमवार को दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराया. भारत अब टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइल में पहुंच गया है. सुपर-8 के आखिरी मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदाबजों की क्लास लगाई. उन्होंने तूफानी अंदाज में बैटिंग की. टूर्नामेंट में अपने लो स्कोरिंग के सिलसिले को खत्म किया और 41 गेंदों में 92 रन कूट दिए. 

विराट कोहली के आउट होते ही रोहित शर्मा ने आक्रमक खेलना शुरू किया. रोहित ने मिशेल स्टार्क को टारगेट किया और उनके ओवर में 28 रन (कुल 29, एक वाइड के साथ) बनाए. इस ओवर में उन्होंने 4 छक्का मारा. इस लय को बरकरार रखते हुए रोहित ने कई शानदार शॉट्स खेले. उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. 

हालांकि, शतक से केवल आठ रन पहले रोहित पारी के 12वें ओवर में स्टार्क की यॉर्कर-लेंथ गेंद पर आउट हो गए. निराशा के बावजूद, रोहित की 92 रनों की पारी ने दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर साबित किया. भारत ने 205 रन बोर्ड पर लगा दिए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया 181 रन पर ही बना सकी. 

50 और 100 रन मायने नहीं रखते...

रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया. उनसे जब शतक से चूकने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बेपरवाही से इसका जवाब दिया. रोहित ने कहा मैंने आपको अपने पिछले पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में भी बताया था कि 50 और 100 रन मेरे लिए मायने नहीं रखते. मैं उसी गति से बल्लेबाजी करना चाहता हूं और जब भी जरूरत हो शॉट खेलना चाहता हूं और गेंदबाजों पर दबाव बनाना चाहता हूं.

भारतीय कप्तान ने कहा, आप आगे बढ़ना चाहते हैं और बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं, हां, लेकिन आप गेंदबाज को यह भी अनुमान लगाने के लिए मजबूर करना चाहते हैं कि अगला शॉट कहां आएगा. आज मैं ऐसा करने में कामयाब रहा. मैंने आज  मैदान के एक तरफ ही नहीं, बल्कि सभी क्षेत्रों में शॉट्स खेले. 

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

अपनी पारी में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 छक्के लगाए. उनके टी-20 इंटरनेशनल में 200 छक्के पूरे हो गए हैं. अब रोहित के नाम 203 सिक्स हैं, जो इस फॉर्मेंस में सबसे ज्यादा हैं. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई. वो टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.