किससे हुई थी पृथ्वी शॉ की सगाई, कौन हैं आकृति अग्रवाल? सगाई टूटने के बाद चर्चा में

आकृति अग्रवाल डिजिटल क्रिएटर, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं. वे फैशन, लाइफस्टाइल, डांस और मनोरंजन वाले कंटेंट के लिए जानी जाती हैं. उनका जन्म 2 मई 2003 को लखनऊ में हुआ था. हाई स्कूल के दौरान वे परिवार के साथ मुंबई आ गईं.

X
Antima Pal

Who Is Akriti Agarwal: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल की सगाई टूट गई है. दोनों ने आपसी सहमति से ये फैसला लिया है. आकृति ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.

कौन हैं आकृति अग्रवाल?

आकृति अग्रवाल डिजिटल क्रिएटर, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं. वे फैशन, लाइफस्टाइल, डांस और मनोरंजन वाले कंटेंट के लिए जानी जाती हैं. उनका जन्म 2 मई 2003 को लखनऊ में हुआ था. हाई स्कूल के दौरान वे परिवार के साथ मुंबई आ गईं. उन्होंने मुंबई के निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की पढ़ाई की.


अब दोनों ने फैसला लिया है कि आगे एक साथ नहीं चल पाएंगे. आकृति ने भावुक पोस्ट में बताया कि दोनों ने महसूस किया कि उनके भविष्य के लक्ष्य और परिस्थितियां अलग हैं. वे एक-दूसरे से प्यार और केयर करते हैं, लेकिन रास्ते अब अलग हो गए हैं. दोनों ने इसे आपसी सहमति से स्वीकार किया है.