रोहित शर्मा की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया है. टी20 वर्ल्ड कप में हराकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को लगभग बाहर कर दिया. वेस्टइंडीज के सेंट लूसिया स्टेडियम में इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन स्कोर किए. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर रोक दिया. अब ऑस्ट्रेलिया पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
सुपर-8 में मंगलवार को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा. इस मैच में अगर अफगानिस्तान जीत जाता है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. वहीं ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगा. जबकि अफगानिस्तान के हारने पर ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में होगी. जबकि अफगानिस्तान के हारने पर ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में होगी.
भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टकराएगा. रोहित शर्मा की सेना के पास एक और बदला लेने का मौका है. पिछले टी20 वर्ल्ड के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराया था. 10 नवंबर 2022 को भारत और इंग्लैंड के बीच ही पिछले टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला गया. तब एडीलेड में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था. इस हार ने भारत का सपना तोड़ दिया था. अब दो साल के बाद इस हार के दर्द को कम करने का मौका है. रोहित शर्मा चाहेंगे कि अंग्रेजों को रौंदकर उस हार का बदला लिया जाए.
टीम इंडिया ने सुपर-8 के अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज की और इस तरह ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया. इसका मतलब ये है कि अब उसका सामना सेमीफाइनल में ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर रही टीम से होगा. ग्रुप-2 से सबसे पहले इंग्लैंड ने ही सेमीफाइनल में जगह बनाई थी लेकिन साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर पहला स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल में एंट्री मारी. ऐसे में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच 27 जून को गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा.
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला टीम इंडिया ने ले लिया. वेस्टइंडीज के सेंट लूसिया स्टेडियम में इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन स्कोर किए और ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर रोक दिया. वनडे वर्ल्ड कप में भारत का सपना तोड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ट्रेविस हेड ने यहां भी कोशिश की, लेकिन वो जीत नहीं दिला सके. ट्रेविस हेड ने 43 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली. भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 3 और स्पिनर कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके. जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया.