menu-icon
India Daily

Kanpur Test Day 2: बारिश के चलते दूसरे दिन नहीं फेंकी गई एक भी गेंद, जानें तीसरे दिन कैसा रहेगा मौसम?

Kanpur Test Day 2: बारिश की वजह से कानपुर टेस्ट में दूसरे दिन खेल नहीं हो पाया. बारिश के चलते दूसरा दिन स्टंप कर दिया गया है.

India Daily Live
Kanpur Test Day 2: बारिश के चलते दूसरे दिन नहीं फेंकी गई एक भी गेंद, जानें तीसरे दिन कैसा रहेगा मौसम?
Courtesy: Twitter

Kanpur Test Day 2: भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया. शनिवार को कानपुर में सुबह से रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिसकी वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी गई. लगातार बारिश के चलते अंपायरों ने ग्राउंड स्टाफ से चर्चा के बाद पूरे दिन का खेल रद्द करने का फैसला लिया है. अब रविवार यानी 29 सितंबर को भी मैच होना मुश्किल है, क्योंकि रविवार को बारिश के 59% आसार हैं.

कानपुर टेस्ट में 27 सितंबर यानी पहले दिन भी बारिश के खलल डाला था, जिससे मैच देर से शुरू हुआ था. कुल 35 ओवर का ही खेल संभव हो पाया था, जबकि एक दिन में 90 ओवर फेंके जाने होते हैं. बारिश के चलते जल्दी खेल खत्म कर दिया गया था. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने 3 विकेट खोकर 107 रन बनाए थे. मोमिनुल हक 40 रन और मुशफिकुर रहीम 6 रन बनाकर नाबाद लौटे थे.



टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा  ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. पहली पारी में बांग्लादेश की टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 31 रन बनाए, लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें LBW आउट कर उनकी और मोमिनुल की अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ दिया. आकाश दीप ने शादमान इस्लाम (24 रन) और जाकिर हसन (0) को आउट किया था.



पहले दिन क्या-क्या हुआ था

  • बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए.
  • जाकिर हसन शून्य और शादमान इस्लाम 24 रन बनाकर आउट हुए थे.
  • कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 31 रनों का योगदान दिया.
  • मोमिनुल हक 40* और मुशफिकुर रहीम 6* रन बनाकर नाबाद हैं.
  • भारत के लिए आकाशदीप ने 2 और रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लिया.


दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह.

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद और खालिद अहमद.