IND Vs AUS 4th Test Day 4: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने अपना दमखम दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड को दोनों पारियों में पवेलियन भेजा. पहली पारी में हेड को बिना खाता खोले ही बुमराह ने आउट किया, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने उन्हें मात्र 1 रन पर चलता कर दिया. इस शानदार प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि एमसीजी अब बुमराह का मैदान बन गया है. हेड ने बुमराह की गेंद पर नीतीश रेड्डी को कैच थमाया .
बुमराह का कातिलाना प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह ने एमसीजी में अपनी घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को टिकने का कोई मौका नहीं दिया. पहली पारी में उनकी तेज़ गेंदों और सटीक यॉर्कर्स के आगे हेड पूरी तरह बेबस नज़र आए. दूसरी पारी में भी बुमराह ने उसी आक्रामकता के साथ गेंदबाजी करते हुए हेड को केवल 1 रन पर चलता किया.
एमसीजी में इतिहास रचने की ओर
बुमराह के इस प्रदर्शन ने भारतीय टीम को मजबूती दी और मैच में अपना दबदबा बनाए रखने में मदद की. एमसीजी में बुमराह की यह धारदार गेंदबाजी इस बात का सबूत है कि वह इस मैदान पर अपनी अलग छाप छोड़ रहे हैं. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा जाएगा.