IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज चल रही है. पहला मुकाबला पर्थ में हुआ, जिसे भारत ने 295 रनों से जीता. इस मुकालबे में जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी. अब रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट में प्लेइंग 11 में एंट्री करेंगी. दूसरा मुकाबला एडिलेड में होगा, जो पिंक बॉल से खेला जाना है. रोहित और शुभमन गिल के लौटने से प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय माना जा रहा है. इस मैच को लेकर चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय बैटिंग ऑर्डर पर अपनी राय दी है. उन्होंने बताया कि जब रोहित प्लेइंग 11 में लौटेंगे तो पहले टेस्ट में बढ़िया बैटिंग करने वाले केएल राहुल को किस नंबर पर खिलाना चाहिए.
अनुभवी भारतीय क्रिकेटर और स्टार स्पोर्ट्स के विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आगामी दूसरे टेस्ट पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप में संभावित बदलाव और एडिलेड में गुलाबी गेंद से खेलने की चुनौतियों पर चर्चा की. पुजारा ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम 'फॉलो द ब्लूज' पर टीम की रणनीति पर भी राय दी.
Cheteshwar Pujara says KL Rahul should continue in India's top three for the Adelaide Test
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 29, 2024
🔗 https://t.co/EUouUie2fq | #AUSvIND pic.twitter.com/ptEjdGyZ1c
पुजारा का मानना है कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी से टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं. इसलिए उन्होंने सुझाव दिया कि यशस्वी जायसवाल के साथ रोहित शर्मा ओपनिंग करेंगे. केएल राहुल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. चौथे नंबर पर विराट कोहली आएंगे. शुभमन गिल को पांचवें नंबर पर भेजा जा सकता है. ऋषभ पंत छठे नंबर पर खेल सकते हैं, जहां उन्हें पुरानी गेंद का सामना करना आसान होगा.
देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल का बाहर होना तय!
चेतेश्वर पुजारा ने कहा 'रोहित और शुभमन के शामिल होने से देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल को टीम से बाहर होना पड़ सकता है. केएल राहुल का तीसरे नंबर पर खेलना टीम के लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि उन्होंने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था. शुभमन गिल के लिए पांचवां स्थान बेहतर रहेगा, जहां वह अपने आक्रामक खेल का प्रदर्शन कर सकते हैं.'
गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं जरूरी
पुजारा ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि पहले टेस्ट में सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी की सराहना की. वाशिंगटन सुंदर और अन्य गेंदबाजों के प्रदर्शन को भी संतोषजनक बताया. उन्होंने कहा कि गेंदबाजी लाइनअप में किसी बदलाव की जरूरत नहीं है.
गुलाबी गेंद से खेलने की चुनौतियां
पुजारा ने गुलाबी गेंद के साथ खेलने की तकनीकी चुनौतियों पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि गेंद तेजी से स्किड करती है, जिससे बल्लेबाज को कम समय मिलता है. इसलिए फुटवर्क और रिएक्शन टाइम में तेजी की जरूरत होती है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गुलाबी गेंद वाले टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड को भी स्वीकारा. ऑस्ट्रेलिया ने अब तक गुलाबी गेंद से एक भी मैच नहीं हारा है, हालांकि उन्होंने भारत के प्रदर्शन पर भरोसा जताते हुए रोमांचक और करीबी मुकाबले की भविष्यवाणी की है.