Glenn Phillips Super Catch: इन दिनों न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच क्राइस्टचर्च में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चल रहा है. पहले टेस्ट के दूसरे दिन ग्लेन फिलिप्स ने एक ऐसा कैच लिया, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे और उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे. न्यूजीलैंड का यह स्टार क्रिकेटर अपनी फुर्ती के लिए मशहूर है. कई मैकों पर वो असंभव कैच ले चुके हैं. एक बार फिर उन्होंने अद्भुत कैच लेकर साबित कर दिया है कि मौजूदा समय में उनके आगे कोई फील्डर नहीं टिक सकता है.
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मैदान पर वो बाज की तरह छलांग लगाते दिखे. उन्होंने ओली पोप का एक बेहतरीन कैच पकड़ा. पोप ने 98 गेंदों में 77 रन बनाए, वो शतक पूरा करते इससे पहले ही फिलिप्स ने शानदार कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
ऐसे लपका अद्भुत कैच
दरअसल, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 348 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड टीम ने 71 रन के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे. फिर ओली पोप ने मोर्चा संभाल और हैरी ब्रूक के साथ मिलकर 151 रनों की साझेदारी की. पोप 77 रन बना चुके थे. टिम की साउदी की गेंद पर पोप ने गली के ऊपर से कट शॉट खेला, लेकिन बीच में फिलिप्स आ गए. उन्होंने हवा में उड़ते हुए तेज स्पीड से जाती गेंद झपट्टा मारा और कैच लपक लिया. इससे पहले फिलिप्स ने बल्ले से कमाल करते हुए 87 गेंद में 58 रन की अहम पारी खेली थी.
कौन हैं ग्लेन फिलिप्स?
ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड टीम के स्टार क्रिकेटर हैं. जो बढ़िया बैटिंग के अलावा स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. फील्डिंग में भी जबरदस्त हैं. कई बार वो हैरतगेंज कैच ले चुके हैं. उनकी फिटनेस तगड़ी है.
पहले भी कर चुके हैं कमाल
ग्लेन फिलिप्स के लिए हवा में डाइव लगाकर कैच लेना आसान काम है. इससे पहले टी20 विश्व कप 2022 में भी फिलिप्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस का हवा में उड़ते हुए एक तूफानी कैच लिया था, जिसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा गया था.
GLENN PHILLIPS THAT IS UNREAL 🤯 #NZvENG pic.twitter.com/UWtRbBzrMb
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 29, 2024
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड- टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, टिम साउथी, मैट हेनरी, विलियम ओरोर्के.
इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक, ओली पोप (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर.