ICC Under 19 WomensT20 World Cup 2025: आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान हो चुका है. इस टीम की अगुवाई कप्तान निकी प्रसाद करेंगे. अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप टूर्नामेंट 18 जनवरी, 2025 से 2 फरवरी, 2025 तक मलेशिया में खेला जाएगा.
🚨 News 🚨
— BCCI Women (@BCCIWomen) December 24, 2024
India’s squad for ICC Under-19 Women’s T20 World Cup 2025 announced#TeamIndia | Details 🔽
अंडर 19 टी20 विश्व कप के लिए इंडिया की महिला टीम: निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी त्रिशा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहिरे (विकेटकीपर), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस
स्टैंडबाय के रूप में नन्दना एस, इरा जे और अनादि टी को चुना गया है.
अगले साल होने वाले इस विश्व कप में भाग लेने वाली टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप में 4 टीमें हैं. भारत के ग्रुप में मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका को रखा गया है.
कुआलालंपुर में बेयुमास ओवल मैदान भारत अंडर-19 के ग्रुप स्टेज मैचों की मेजबानी करेगा. इस टूर्नामेंट भी भारत अपना मुकाबला 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद भारत का दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को मलेशिया से होगा. वहीं तीसरा मुकाबला 23 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेला जाएगा.
ग्रुप स्टेज के मौचें के बाद हर ग्रुप से तीन टीमें सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई करेंगी. सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई करने वाली 12 टीमों को दो ग्रुप में डिवाइड किया जाएगा. ग्रुप 1 में ग्रुप ए और ग्रुप डी की टॉप 3 टीमें और ग्रुप 2 में ग्रुप बी और ग्रुप सी की टॉप 3 टीमों को शामिल किया जाएगा.
सुपर सिक्स की टॉप दो टीमों दोनों ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. और सेमीफाइनल मैच के बाद दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. सेमीफाइनल के दोनों मुकाबले 31 जनवरी को खेले जाएंगे. फाइनल मुकाबला 2 फरवरी 2025 को खेला जाएगा.