नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में भारतीय टीम को करारी हार मिली थी. सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला मंगलवार को होने वाला है. भारत के बल्लेबाजों की बात करे तो इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा को छोड़ कोई भी बल्लेबाज का कुछ खास असर देखने को नहीं मिला. बात ईशान किशन के रिपेल्समेंट की इसलिए हो रही है क्योंकि अन्य सभी खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप और एशिया कप में भी रखा जा सकता है. वहीं ईशान को इन दोनों टूर्नामेंटों में सब्स्टीट्यूट के तौर पर रखा जा सकता है.
दोनों मैचों में बल्लेबाजी ने किया निराश
गुयाना में खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में भारत का मुकाबला कैरेबियाई टीम से होना है. पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों में हार के बाद भारत अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है. पिछले दोनों मैचों में शुभमन गिल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कप्तान हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन और अक्षर पटेल सभी फ्लॉप रहे हैं.
इस वजह से मिल सकता है मौका
पिछले दो मैचों में ईशान किशन ने 6 और 17 रन बनाए हैं. हालांकि उन्होंने इसके पहले हुए तीन वनडे की सीरीज में ईशान ने अच्छी बल्लेबाजी की थी. वनडे में ईशान ने तीनों मैचों में अर्धशतक लगाया था. वहीं यशस्वी जायसवाल की बात करें तो अभी तक उनका टी20 इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हो पाया है. जबकि यशस्वी इस समय अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं. टेस्ट डेब्यू के दौरान अपने पहले मैच में ही यशस्वी ने 171 रनों की शानदार पारी खेली थी.
इसे भी पढ़ें- Azadi : 15 अगस्त को जब भारतीय हॉकी टीम ने लगाई थी ओलंपिक में गोल्ड की हैट्रिक