menu-icon
India Daily

लैमन ग्रीन लहंगे में सोनम कपूर का दिखा देसी स्टाइल, गोदभराई में प्रेगनेंसी ग्लो से खूब चमकी एक्ट्रेस, इन सेलेब्स ने की शिरकत

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद मई 2018 में शादी की थी. इस कपल ने पहले बेबी के बाद अब नवंबर 2025 में अपने दूसरे बच्चे के आने की अनाउसमेंट की.

antima
Edited By: Antima Pal
लैमन ग्रीन लहंगे में सोनम कपूर का दिखा देसी स्टाइल, गोदभराई में प्रेगनेंसी ग्लो से खूब चमकी एक्ट्रेस, इन सेलेब्स ने की शिरकत
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड की स्टाइल आइकन सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं और उनकी गोदभराई सेरेमनी ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई है. हाल ही में मुंबई स्थित उनके घर पर आयोजित इस पारंपरिक गोदभराई कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कई बड़े सितारे शामिल हुए. यह उत्सव बेहद खास, इंटीमेट और स्टाइलिश रहा, जहां सबने देसी लुक में कमाल का जलवा बिखेरा. 

लैमन ग्रीन लहंगे में सोनम कपूर का दिखा देसी स्टाइल

सोनम कपूर ने इस मौके पर एक कस्टम-मेड लाइम ग्रीन लहंगा चुना, जिसमें डेलिकेट फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और मैचिंग केप थी. यह लुक न सिर्फ सुंदर था बल्कि प्रेग्नेंसी के दौरान कम्फर्ट और एलिगेंस का परफेक्ट बैलेंस दिखाता था. उनकी हैवी गोल्ड ज्वेलरी और प्रेग्नेंसी ग्लो ने उन्हें पूरी तरह से गॉडेस जैसा लुक दिया. पति आनंद आहूजा के साथ वे इस खुशी के पल में बेहद रेडिएंट नजर आईं. 

सोनम ने इंस्टाग्राम पर इस सेरेमनी की झलकियां शेयर कीं, जो फैंस को बहुत पसंद आईं. गोदभराई में सितारों का जमावड़ा लगा रहा. करीना कपूर खान ने ब्लू एंड व्हाइट चंदेरी सूट पहना, जिसमें गोता पट्टी डिटेलिंग थी. उनका सिंपल बुन, झुमके और बिंदी वाला लुक क्लासिक और ग्रेसफुल था. खुशी कपूर ने येलो एंड ऑफ-व्हाइट टाई-डाई साड़ी चुनी, जो रॉ मैंगो ब्रांड की थी. उनकी साड़ी पर गोल्डन सीक्विन बॉर्डर और कस्टम ब्लाउज ने उन्हें खूबसूरत बनाया. उनका देसी अवतार बेहद क्यूट और अंडरस्टेटेड एलिगेंस से भरा था. 

सोनम कपूर के इस फंक्शन में भूमि पेडनेकर ने भी कमाल किया. उन्होंने ऑल-व्हाइट इंडो-वेस्टर्न आउटफिट चुना, जिसमें स्ट्रक्चर्ड एम्ब्रॉयडर्ड कॉर्सेट टॉप और ग्रेसफुल स्टाइल था. उनका लुक एलिगेंट और पोइज्ड था, जो गोदभराई के माहौल में परफेक्ट फिट बैठा. अन्य मेहमानों में शबाना आजमी, अनिल कपूर, अंशुला कपूर, महीप कपूर, मसाबा गुप्ता और अर्जुन कपूर जैसे नाम शामिल थे. सभी ने एथनिक वेयर में शानदार स्टाइल दिखाई. यह गोदभराई नवंबर 2025 में सोनम द्वारा दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद का पहला बड़ा सेलिब्रेशन था. 

घर को फ्लोरल डेकोरेशन, हैंगिंग पेपर बर्ड्स और ट्रेडिशनल पूजा से सजाया गया था. यह फैमिली-फ्रेंडली इवेंट था, जहां खुशी, प्यार और ट्रेडिशन का मेल देखने को मिला. सोनम की फैशन सेंस और फैमिली बॉन्डिंग ने सबका दिल जीत लिया. फैंस अब बेसब्री से बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं.