IND vs SL Tour: 27 जुलाई से भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा शुरू हो रहा है. 22 जुलाई को टीम श्रीलंका के लिए रवाना होगी. इस दौरे पर टी20 की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि वनडे में रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे. हार्दिक पांड्या को बतौर खिलाड़ी जगह मिली है. वे टी20 विश्व कप 2024 में उपकप्तान थे, इसलिए माना जा रहा था कि रोहित शर्मा के संन्यास के बाद पांड्या ही टी20 के कप्तान बनेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वनडे और टी20 सीरीज के लिए जो टीमें घोषित हुई हैं, उनमें कई बदलाव हुए हैं. अब टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर टीम का ऐलान से जुड़े सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं.
गौतम गंभीर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच नियुक्त होने के बाद पहली बार मीडिया को संबोधित करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस सोमवार को सुबह 10 बजे भारतीय समयानुसार होगी. इसके बाद ही टीम श्रीलंका के लिए रवाना होगी. गंभीर का बतौर कोच यह पहला दौरा है. श्रीलंका दौरे से ही टीम इंडिया अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी करेगी.
🆙 Next 👉 Sri Lanka 🇱🇰#TeamIndia are back in action with 3 ODIs and 3 T20Is#INDvSL pic.twitter.com/aRqQqxjjV0
— BCCI (@BCCI) July 18, 2024
इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
पहले कहा जा रहा था कि रोहित, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह रेस्ट करेंगे, लेकिन गंभीर की अपील के बाद रोहित-विराट वापस लौट आए हैं. वनडे सीरीज में दिसंबर 2022 के बाद पहली बार ऋषभ पंत की वापसी भी हुई है. इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी वापसी की है, उन्हें बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर रखा था.
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम
T20I- सूर्यकुमार यादव (C), शुभमन गिल (VC), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (WK), संजू सैमसन (WK), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मो. सिराज.
वनडे- रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा.