IND vs SL: ऋतुराज गायकवाड़...ये नाम इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि उन्हें श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया में नहीं चुना गया है. ना तो गायकवाड़ को वनडे में जगह मिली और ना टी20 में नाम आया. इसे लेकर बवाल मचा हुआ है. ऋतुराज ने हाल में खत्म हुई जिम्बाब्वे सीरीज में कमाल की बैटिंग करके अपना दावा मजबूत किया था. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ भी ऋतुराज को टीम में जगह नहीं मिलने से निराश हैं. उन्होंने इसे लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिस पर बवाल मच सकता है.
एस बद्रीनाथ के बयान से उनकी नाराजगी जाहिर हो रही है. बद्रीनाथ का मानना है कि CSK के कप्तान को बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद नजरअंदाज किया जा रहा है. उन्होंने यहां तक कहा कि खिलाड़ियों में कुछ खास "बुरे आदमी" जैसे गुण होने चाहिए, जैसे कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ संबंध और शरीर पर टैटू, ताकि लगातार चुने जा सकें.
S Badrinath Demands Justice For Ruturaj Gaikwad 💔
WE WANT RUTU BACK 🦁 #RuturajGaikwad #HardikPandya #INDvsSL #BCCI #ThalapathyVijay pic.twitter.com/mrntrA6Dg7— Subigyan Lucky (@LuckySubigyan) July 20, 2024Also Read
क्या बोले एस बद्रीनाथ?
एस बद्रीनाथ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुए है, जब रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़ और अन्य जैसे खिलाड़ियों को भारतीय टीम के लिए नहीं चुना जाता है तो ऐसा लगता है कि 'कभी-कभी ऐसा लगता है कि आपको बुरे आदमी की छवि की जरूरत है. ऐसा लगता है कि आपको कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ रिश्ते में होना चाहिए, एक अच्छा मीडिया मैनेजर होना चाहिए और शरीर पर टैटू बनवाना चाहिए.'
रुतुराज गायकवाड़ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन पारियों में 7, 77 और 49 रन बनाए थे. उन्हें इस सीरीज के अंतिम टी20 मैच के लिए आराम दिया गया, क्योंकि भारत पहले ही सीरीज जीत चुका था. वहीं रिंकू सिंह ने भी आखिर के मैचों में बढ़िया प्रदर्शन किया था. एस बद्रीनाथ को लगता है कि इन दोनों खिलाड़ियों को जगह मिलनी चाहिए थे. रिंकू सिंह को सिर्फ टी20 में रखा गया है, जबकि गायकवाड़ दोनों फॉर्मेट का हिस्सा नहीं हैं.
श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम इस प्रकार है
श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 स्क्वाड : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज.
श्रीलंका दौरे के लिए वनडे स्क्वाड : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा.