menu-icon
India Daily

SL vs IND: टेस्ट सीरीज से ठीक पहले चोट ने दिया झटका, श्रीलंका दौरे से बाहर हुए साई सुदर्शन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत को एक और तगड़ा झटका लगा. टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन पैर के अंगूठे की चोट के कारण दोनों टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
SL vs IND: टेस्ट सीरीज से ठीक पहले चोट ने दिया झटका, श्रीलंका दौरे से बाहर हुए साई सुदर्शन
Courtesy: X (@Maina_Singhx77)

श्रीलंका टेस्ट सीरीज शुरु होने में गिनती के दिन बचे हैं. सीरीज शुरु होने से पहले भारतीय टीम इंजरी की मार से गुजर रही है. एक के बाद एक खिलाड़ी चोटिल होते जा रहे हैं. अब सीरीज से ठीक हफ्ते भर पहले भारत के युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. 

उनके पैर के अंगूठे में चोट लगी थी और वह बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे थे. सुदर्शन ने दोबारा बल्लेबाजी शुरू कर दी थी, लेकिन सीरीज के लिए जरूरी फिटनेस हासिल नहीं कर सके.

अंगूठे की चोट ने रोका रास्ता

सुदर्शन का चयन पहले ही फिटनेस मंजूरी से जुड़ा हुआ था. चोट के बाद उन्होंने बेंगलुरु में लगातार स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया पूरी की और बल्लेबाजी अभ्यास भी शुरू किया. शुरुआत में उम्मीद थी कि वह समय रहते पूरी तरह ठीक हो जाएंगे. हालांकि, उनकी स्थिति सीरीज के लिए पर्याप्त नहीं रही. इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें दोनों टेस्ट मुकाबलों से बाहर रखने का फैसला किया.

बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन में करना होगा बदलाव

सुदर्शन के बाहर होने से भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम पर असर पड़ना तय है. बाएं हाथ का विकल्प होने के कारण उनकी मौजूदगी टीम के कॉम्बिनेशन को अलग संतुलन देती थी. अब प्रबंधन को उपलब्ध बल्लेबाजों में से नया विकल्प चुनना होगा. खासकर शीर्ष क्रम में सही तालमेल बनाना महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि श्रीलंका की परिस्थितियों में शुरुआती बल्लेबाजों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है.

नए खिलाड़ियों के पास मौका

सुदर्शन के बाहर होने से टीम में शामिल अन्य बल्लेबाजों के लिए अपनी जगह मजबूत करने का अवसर पैदा हुआ है. श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी संयोजन पर भी अहम फैसले लेने होंगे. गॉल और कोलंबो की परिस्थितियों को देखते हुए स्पिन विभाग महत्वपूर्ण रहेगा. ऐसे में सीरीज शुरू होने से पहले अभ्यास मुकाबला टीम के लिए सही रणनीति तैयार करने का अहम माध्यम बन सकता है.