menu-icon
India Daily

IND vs SL 2nd ODI: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs SL:  भारत और श्रीलंका के बीच इस सीरीज में कुल तीन वनडे होना है. पहला मैच टाई हो गया था. अब आज दूसरा मैच चल रहा है. इसे जीतकर दोनों ही टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी. इससे पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.

India Daily Live
IND vs SL 2nd ODI: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Courtesy: Twitter

IND vs SL:  भारत और श्रीलंका के बीच इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही है. जिसका दूसरा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू हो गया है. मेजबान टीम के कप्तान चरिथ असालंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. भारत का बिना कोई बदलाव के मैदान में उतरी है. रोहित शर्मा की टीम आज फिर चेज करेगी. पहला मैच टाई रहा था. 

रोहित शर्मा ने टॉस हारने के बाद कहा हम जानते हैं कि जब हम लक्ष्य का पीछा करते हैं तो हमें क्या उम्मीद करनी चाहिए. आप हमेशा एक ही मानसिकता और एक ही तरीके से नहीं खेल सकते. आपको परिस्थितियों के अनुकूल ढलना होगा और फिर खुलकर खेलना होगा. यही सबसे महत्वपूर्ण चीज है जो हम एक टीम के रूप में करना चाहते हैं. भारत ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

श्रीलंका- पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेललेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे