'क्यों बताऊं मेरे पास कितने बाइक हैं', धोनी की ये बात सुनकर क्यों लगे खूब ठहाके?
India Daily Live
04 Aug 2024
एमएस धोनी
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी हाल में एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां उनसे बाइक कलेक्शन के बारे में सवाल किया गया.
आपके पास कितनी बाइक हैं?
इवेंट में एंकर ने सवाल किया कि आपके पास कितनी बाइक हैं? इसके जवाब में धोनी ने हंसते हुए मजेदार जवाब दिया.
धोनी ने दिया ये जवाब
एमएस धोनी ने कहा यार बहुत सारे बाइक हैं, 'क्यों बताऊं मेरे पास कितने बाइक हैं', कल कोई आ जाएगा मेरा दोस्त की एक बाइक ले लूं, तो मैं दे भी नहीं पाऊंगा, बहुत सारे बाइक हैं मेरे पास'
क्यों लगे ठहाके?
एमएस धोनी ने हंसते हुए मजाकिया अंदाज में यह जवाब दिया, जिसे सुन वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट गई.
सबसे पहली बाइक
महेंद्र सिंह धोनी बाइक लवर हैं. उन्होंने सबसे पहले Yamaha RX-135 के रूप में पहली बाईक खरीदी थी.
100 से अधिक बाइक
धोनी का गैराज एक्सोटिक्स, विटेंज मोटरसाइकिल और कुछ सुपरबाइक्स से भरा हुआ है. उनके पास 100 से अधिक बाइक हैं.
धोनी का बाइक कलेक्शन
एमएस धोनी के गैराज में सबसे महंगी बाइक कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स132 (Confederate Hellcat X132) है, जिसकी कीमत 47 लाख रुपये है.
सबसे महंगी बाइक
धोनी के पास अन्य महंगी बाइक्स में Ducati 1098 भी है, जिसकी कीमत 35 लाख रुपये है.
इन बाइक्स का भंडार
धोनी के पास Kawasaki Ninja H2, Harley-Davidson Fat Boy, Suzuki Hayabusa समेत कई धांसू बाइक हैं.