BCCI के नियम के चलते IPL ऑक्शन में बिना उतरे ही बढ़ गई इस खिलाड़ी की सैलरी
Gyanendra Tiwari
22 Dec 2023
IPL ऑक्शन
19 दिसंबर को IPL ऑक्शन में 72 खिलाड़ियों को 10 टीमों ने मिलकर खरीदा.
खिलाड़ियों को टीम ने खरीदा
टीम ने कई खिलाड़ियों को रिटेन किया तो कई को ऑक्शन के जरिए टीम में शामिल किया.
मोटी रकम
ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को मोटी रकम में खरीदा गया तो कई खिलाड़ियों पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया.
खिलाड़ी को हुआ फायदा
हालांकि, इन सबके अलावा एक खिलाड़ी ऐसा है जिसे IPL से पहले तगड़ा फायदा हुआ है.
रजत पाटीदार
इस खिलाड़ी का नाम है रजत पाटीदार. दरअसल, IPL 2024 सीजन से पहले उनकी सैलरी बढ़ गई है.
2 साल से आरसीबी के साथ
रजत 2 साल से आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं. उनकी सैलरी 20 लाख रुपये थी. लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में डेब्यू करते ही उनकी सैलरी बढ़ गई.
50 लाख हो गई सैलरी
अब उनकी सैलरी 50 लाख हो गई है. नियम के अनुसार अगर कोई अनकैप्ड खिलाड़ी दो IPL सीजन के बीच इंटरनेशनल डेब्यू करता है और अगर उसकी सैलरी 50 लाख से कम है तो फ्रेंचाइजी को उसकी सैलरी 50 लाख करनी होगी.