IND vs SA 2nd T20: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेली जार ही टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था. अब आज यानी 12 दिसंबर को दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जाना है. इस स्टेडियम में टीम इंडिया पहली बार मैच खेलने उतरेगी, जबकि साउथ अफ्रीका अपने 4 मैचों में 2 जीत दर्ज कर चुकी है. एक में उसे हार मिली और एक बेनतीजा रहा था. आइए इस मैदान की पिच रिपोर्ट और इतिहास जान लेते हैं.
कुल मैच- 4
औसत स्कोर-132
पहले बैटिंग करने वाली टीम 2 बार जीती
टारगेट का पीछा करते हुए टीम एक बार जीती
एक मुकाबले बेनतीजा रहा.
पोर्ट ऑफ स्पेन के मैदान से गेंदबाजों को मदद मिलती है. इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 179/6 का है. जो ऑस्ट्रेलिया ने साल 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था. वहीं सबसे कम स्कोर 58/8 दक्षिण अफ्रीका ने 2007 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ बनाया था. आंकड़ों से साफ जाहिर की इस पिच पर गेंदबाजों को अच्छी खासी मदद मिलती है.
Durban 🛫 Gqeberha 🛬#TeamIndia have arrived ahead of the 2nd T20I.#SAvIND pic.twitter.com/wjsP2vAq6U
— BCCI (@BCCI) December 11, 2023
साल 2020 में यहां आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 158 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को 12 रन से हरा दिया है. वहीं इस मैदान पर साल 2018 में भारत ने वनडे मैच खेला था, जिसमें उसने पहले 274 रन बनाए थे और 73 रनों से जीत दर्ज की थी.
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रूतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जस्के, नांद्रे बर्गर, जेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एंडिले फेलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और लिजाड विलियम्स.