menu-icon
India Daily

IND vs SA 1st Test: महज इतने रन बनाकर पवेलियन लौटे रोहित-जायसवाल, अब कोहली-गिल पार लगाएंगे नैया?

IND vs SA 1st Test: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच 2 टेस्ट मैच होना है. यह पहला मुकाबला है, जो सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है.

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
IND vs SA 1st Test: महज इतने रन बनाकर पवेलियन लौटे रोहित-जायसवाल, अब कोहली-गिल पार लगाएंगे नैया?

हाइलाइट्स

  • युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 17 रन बनाकर कॉट बिहाइंड हुए.
  • कप्तान रोहित शर्मा 5 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें कगिसो रबाडा ने कैच आउट कराया.

IND vs SA 1st Test:  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की सलामी जोड़ी महज 23 रन पर वापस पवेलियन लौट गई है. रोहित शर्मा ने 15 गेंद पर 5 जबकि युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 37 गेंदों पर 17 रनों का योगदान दिया. फिलहाल भारत के लिए क्रीज पर विराट कोहली और शुभमन गिल डटे हुए हैं. टीम ने 10 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं. 

 नांद्रे बर्गर और रबाडा ने चटकाए विकेट

बाएं हाथ के युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 17 रन बनाकर कॉट बिहाइंड हुए, उन्हें डेब्यूटांट नांद्रे बर्गर ने पवेलियन भेजा. वहीं कप्तान रोहित शर्मा 5 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें कगिसो रबाडा ने कैच आउट कराया. 

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11

डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर

भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा