IND vs SA 1st Test: सेंचुरियन में बारिश शुरू, जानें मैच का क्या होगा?


Bhoopendra Rai
26 Dec 2023

पहला टेस्ट आज

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज यानी 26 दिसंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है.

कहां होगा पहला मैच

    सीरीज का पहला टेस्ट सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा.

सेंचुरियन में बारिश शुरू

    अभी सेंचुरियन में बारिश शुरू हो गई है. पिच को कवर से ढका हुआ है. बादल छाए हुए हैं.

टॉस में देरी हो सकती है

    बारिश के चलते टॉस में देरी हो सकती है. भारतीय समयनुसार टॉस दोपहर 1 बजे होना है.

बारिश की 92% तक आशंका

    मंगलवार के दिन सेंचुरियन में बारिश की 92 प्रतिशत संभावना है. यहां हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी.

क्या कहती है वेदर रिपोर्ट

    एक्यूवेदर की रिपोर्ट की मानें तो सेंचुरियन में मंगलवार (26 दिसंबर) और बुधवार (27 दिसंबर) को तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है.

दूसरे दिन भा बारिश होगी!

    बुधवार यानी 27 दिसंबर को भी यहां बारिश की संभावना 90% से ज्यादा है. हालांकि तीसरे दिन की वेदर रिपोर्ट थोड़ी सुकून देने वाली है.

टेस्ट सीरीज पर कब्जे का इरादा

    अफ्रीकी सरजमीं पर टी20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद भारत टेस्ट सीरीज को भी अपने नाम करने के इरादे से मैदान में होगी.

दक्षिण अफ्रीका टीम

    डीन एल्गर, एडन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, कीगन पीटरसन, वियान मुल्डर, नंद्रे बर्गर, ट्रिस्टन स्टब्स

भारत की टीम

    रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, श्रीकर भरत, अभिमन्यु ईश्वरन, मुकेश कुमार

More Stories