IND vs SA 1st Test: इन 3 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, जडेजा क्यों नहीं खेले?


Bhoopendra Rai
26 Dec 2023

पहला टेस्ट शुरू

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.

इन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया

    टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट डेब्यू किया, जबकि साउथ अफ्रीका से डेविड बेडिंघम और नांद्रे बर्गर पहला टेस्ट खेल रहे हैं.

क्रीज पर रोहित-जायसवाल

    भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतरे हैं. साउथ अफ्रीका से कगिसो रबाडा ने पहला ओवर फेंका.

बारिश के चलते देरी से शुरू हुआ मैच

    सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण टॉस में देरी हुई. दोपहर 1:45 बजे टॉस हुआ और 2:00 बजे मैच शुरू हो पाया.

प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट डेब्यू किया

    भारत के लिए 27 साल के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट डेब्यू किया. इससे पहले वह टी20 और वनडे में डेब्यू कर चुके थे. वह राइट आर्म फास्ट मीडियम गेंदबाजी करते हैं.

जडेजा नहीं खेल रहे

    पहला टेस्ट भारत के स्टार लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा नहीं खेल पाए. उन्हें पीठ में एठन है. उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका मिला है.

दोनों टीमों के लिए सीरीज अहम

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की यह सीरीज दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अहम है.

इतिहास रचना चाहेंगे रोहित

    भारतीय टीम अब तक साउथ अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है, इसलिए रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में इतिहास रचना चाहेंगे.

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11

    डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर

भारत की प्लेइंग 11

    रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

More Stories