menu-icon
India Daily

IND vs PAK: 'हम यहां सिर्फ क्रिकेट खेलने आए हैं...', पाकिस्तान मुकाबले से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से केवल मैच नहीं बल्कि करोड़ों फैंस की भावनाओं का केंद्र रहा है. अब एक बार फिर से बड़े मंच पर भारत और पाकिस्तान भिड़ने जा रहे हैं जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND vs PAK: 'हम यहां सिर्फ क्रिकेट खेलने आए हैं...', पाकिस्तान मुकाबले से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान
Courtesy: X (@cricsam02)

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से केवल मैच नहीं बल्कि करोड़ों फैंस की भावनाओं का केंद्र रहा है. अब एक बार फिर से बड़े मंच पर भारत और पाकिस्तान भिड़ने जा रहे हैं जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. महिला टी20 विश्व कप 2026 में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं.

इस हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐसा बयान दिया है, जिसने मैच को लेकर चर्चा और भी तेज कर दी है. उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी टीम का पूरा ध्यान केवल क्रिकेट पर है, किसी अन्य मुद्दे पर नहीं. T20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें अपने अभियान की शुरुआत एक दूसरे के खिलाफ करेंगी. 

क्रिकेट से इतर मुद्दों पर बोलने से बचीं हरमनप्रीत

दरअसल मुकाबले से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना मौजूद थीं. जहां एक पत्रकार ने दोनों देशों के संबंधों और हैंड शेक से जुड़े सवाल पूछे, जिसका हरमनप्रीत ने बहुत सधा और सटीक  जवाब दिया.

जब पत्रकार ने हरमनप्रीत से पूछा कि क्या वह पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाने से इनकार कर सकती हैं, जैसा कि पहले पुरुष क्रिकेट में एक विवाद के दौरान देखने को मिला था. तो इस पर भारतीय कप्तान ने कहा कि वे यहां केवल क्रिकेट खेलने आई हैं और उनका पूरा ध्यान खेल पर है. उन्होंने कहा कि क्रिकेट ही उनका सपना रहा है और वे उसी के बारे में सोचती हैं. कप्तान के इस मुंह तोड़ जवाब ने सबका मुंह बंद करना दिया.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दबाव स्वीकार

हालांकि हरमनप्रीत ने इस मुकाबले को 'एक और मैच' बताया, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि भारत पाकिस्तान मुकाबलों में दबाव हमेशा रहता है. उनके अनुसार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हर मैच चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन ऐसे मुकाबलों में मानसिक मजबूती और दबाव का आनंद लेना बेहद जरूरी होता है.

विश्व कप में बड़ी उम्मीदों के साथ उतरेगा भारत

भारतीय महिला टीम मौजूदा वनडे विश्व कप चैंपियन है और अब उसकी नजरें टी20 विश्व कप खिताब पर टिकी हैं. टीम को टूर्नामेंट की मजबूत दावेदारों में गिना जा रहा है. हरमनप्रीत ने स्वीकार किया कि टीम पर उम्मीदों का दबाव है, लेकिन खिलाड़ी इसे सकारात्मक तरीके से लेने की कोशिश कर रहे हैं.