menu-icon
India Daily

IND vs ENG: 19 शतक...35 फिफ्टी, 8 दिन पहले ठोका था दोहरा शतक, फिर भी इस दिग्गज को नहीं मिली जगह, फैंस हैरान

इंग्लैंड के खिलाफ जारी की गई 16 सदस्यीय टीम में ध्रुव जुरेल और आवेश खान दो नए चेहरे देखने को मिले हैं. शानदार फॉर्म में होने के बाद भी पुजारा की तरफ चयनकर्ताओं ने ध्यान नहीं दिया.

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
IND vs ENG: 19 शतक...35 फिफ्टी, 8 दिन पहले ठोका था दोहरा शतक, फिर भी इस दिग्गज को नहीं मिली जगह, फैंस हैरान

हाइलाइट्स

  • चेतेश्वर पुजारा की जगह शुभमन गिल को टेस्ट टीम में मौके दिए जा रहे हैं.
  • अब ऐसा लग रहा है कि पुजारा के इंटरनेशनल करियर पर विराम लग जाएगा.

IND vs ENG Test Series, Cheteshwar Pujara: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. जिसमें अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को जगह नहीं मिली. हाल में रणजी ट्रॉफी में डबल सेंचुरी लगाने के बाद भी उनकी वापसी नहीं हो सकी. वह 2023 में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में फ्लॉप हुए थे तब से वह टीम से बाहर चल रहे हैं. अगर पुजारा को वापस लाते तो यह टीम इंडिया के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है, जानिए कैसे...

दोहरा शतक लगाया फिर भी टीम में वापसी नहीं

चेतेश्वर पुजारा की जगह शुभमन गिल को टेस्ट टीम में मौके दिए जा रहे हैं. साल के आखिर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भी पुजारा को टीम में नहीं चुना गया था. हालांकि पुजारा ने रणजी ट्रॉफी 2024 के पहले ही मैच में सौराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए झारखंड के खिलाफ 243* रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोका था, लेकिन जब भारतीय टीम का ऐलान हुआ तो उसमें पुजारा का नाम नहीं था. पुजारा ने 2023 में 7 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला था. 

पुजारा का करियर खत्म!

इंग्लैंड के खिलाफ जारी की गई 16 सदस्यीय टीम में ध्रुव जुरेल और आवेश खान दो नए चेहरे देखने को मिले हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में दम दिखाने वाले धुरंधर खिलाड़ी पुजारा की वापसी नहीं हो पाई. आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत के लिए आखिरी बार उन्हें खेलने का मौका मिला था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनके इंटरनेशनल करियर पर विराम लग जाएगा. 

पुजारा को लाते तो फायदे का सौदा होता

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए अहम है. इंग्लैंड जैसी खतरनाक टीम के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा जैसे अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत है, वह घरेलू पिचों पर घातक होते हैं. उन्हें स्पिन गेंदबाजी खेलने में भी महारत हासिल है. इसलिए पुजारा को टीम में लाना फायदे का सौदा साबित हो सकता था, क्योंकि उनकी जगह शुभमन गिल को जितने भी मौके मिले हैं, वह उन मौकों पर खरा नहीं उतर सके. 

चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट करियर

चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया के लिए 103 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें कुल 7195 रन हैं. इस दिग्गज ने टेस्ट क्रिकेट में 19 शतक और 35 अर्धशतक जमाए हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024 शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच, 25-29 जनवरी, सुबह 9.30 बजे से, हैदराबाद 
दूसरा टेस्ट मैच, 2-6 फरवरी, सुबह 9.30 बजे से, विशाखापत्तनम 
तीसरा टेस्ट मैच, 15-19 फरवरी, सुबह 9.30 बजे से, राजकोट 
चौथा टेस्ट मैच, 23-27 फरवरी, सुबह 9.30 बजे से, रांची
पांचवां टेस्ट मैच, 7-11 मार्च, सुबह 9.30 बजे से, धर्मशाला

शुरूआती दो टेस्ट के लिए भारत का स्क्वॉड (IND vs ENG Test Series)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रित बुमराह (उप कप्तान), आवेश खान।