चेन्नई: शनिवार क्रिकेट प्रेमियों के लिए डबल धमाल लेकर आया है, क्योंकि इस दिन फैंस घर में बैठ कर दो-दो मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. हर शनिवार रविवार क्रिकेट फैंस के लिए रोमांच का डबल तड़का होता है. इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज का दूसरा मैच खेला जाएगा. चेन्नई अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है वहीं दिल्ली कैपिटल्स पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से मिली हार से उबरने की कोशिश करेगी.
फैंस की निगाहें इस मैच चेन्नई की सलामी जोड़ी संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ पर टिकी होंगी. फैंस इन अनुभवी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे. साथ ही टीम को अपनी गेंदबाजी लाइनअप में भी बदलाव करने की आवश्यकता है. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि फैंस किस प्लेटफॉर्म पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
CSK vs DC के बीच मैच रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा.
CSK vs DC IPL 2026 में 11 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
CSK vs DC के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
CSK vs DC के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
CSK vs DC के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
CSK vs DC के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
CSK: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जैकरी फॉल्क्स
DC: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना। विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी