चंडीगढ़: इस सीजन आत्मविश्वास से भरी पंजाब किंग्स आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी. श्रेयस अय्यर की PBKS मौजूदा समय में काफी आक्रामक फॉर्म में नजर आ रही है. अय्यर की अगुवाई वाली टीम एसआरएच के सामने अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी. पीबीकेएस ने सीजन की शुरुआत काफी शानदार की है. हालांकि पिछले मैच में बारिश के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अंक बांटने से उन्हें निराशा हाथ लगी थी. लेकिन टीम इस मैच में जीत दर्ज कर एसआरएच पर अपना प्रभाव छोड़ना चाहेगी.
वहीं अगर एसआरआच की बात करें तो टीम की शुरुआत कुछ खासी नहीं रही. टीम ने तीन मैच खेले हैं जिनमें से ईशान किशन की टीम को केवल एक मैच में ही सफलता मिली है और बाकि के 2 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पीबीकेस अपनी जीत का सिलसिला जारी रखती है या एसआरएच पलटवार करेगी.
PBKS vs SRH के बीच खेला जाने वाला मुकाबला पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
PBKS vs SRH IPL 2026 में 11 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
PBKS vs SRH के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 03:30 बजे शुरू होने वाला है.
PBKS vs SRH के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 03:00 बजे होगा.
PBKS vs SRH के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
PBKS vs SRH के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
PBKS: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निशाद
SRH: ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंड मेंडिस, ब्रायडन कार्से, स्मरन रविचंद्रन, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार