चंडीगढ़: IPL 2026 अब और रोमांचक होता जा रहा है. सभी मैच फैंस की दिलचस्पी बढ़ा रहे हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प मुकाबला शनिवार को चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली PBKS इस सीजन एक अलग ही रौद्र रूप में नजर आ रही है. पीबीकेएस इस सीजन सबसे संतुलित टीम में से एक नजर आ रही है, टीम ने अब तकबल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया है.
वहीं दूसरी ओर, अब सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो उनके लिए पंजाब किंग्स को हराना थोड़ा मुश्किल होगा, क्योंकि ईशान किशन की कप्तानी वाली SRH इस साल संघर्ष का सामना कर रही है. टीम ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्होंने केवल एक मैच में ही जीत का स्वाद चखा है शेष 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा समेत शीर्ष क्रम के बल्लेबाज नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं, जिसके चलते अहम मैचों में टीम का पतन देखने को मिला है. हालांकि इस मैच में देखना होगा कि पिच किस किसका साथ देती.
अगर दोनों टीमों के आंकड़ों की बात करें तो आपस की लड़ाई में सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है, क्योंकि दोनों टीमों बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से केवल 7 मैच में ही पंजाब किंग्स को सफलता मिली है बाकि 17 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी है. इन आंकड़ों की मानें तो PBKS SRH के आस-पास भी नहीं है. हालांकि इस संस्करण में पंजाब किंग्स उम्दा प्रदर्शन कर रही है.
अगर चंडीगढ़ की पिच पर नजर डाले तो ये मैदान बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन मानी जाती है, साथ ही हरे-भरे आउटफील्ड और सख्त पिच से गेंद में सही उछाल सुनिश्चित होता है. पिच देखने में थोड़ी सूखी लग रही है, लेकिन स्पिनर्स को इससे कोई खासा मदद मिलने की संभावना नहीं है. मैच दिन में होने के कारण ड्यू फैक्टर इस पर कोई असर नहीं डालेगा.
PBKS की संभावित प्लेइंग XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह
इम्पैक्ट सब: युजवेंद्र चहल
SRH संभावित प्लेइंग XI: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट
इम्पैक्ट सब: एशान मलिंगा