menu-icon
India Daily

क्या वैभव के हिस्से आएगा सिर्फ इंतजार...? अय्यर की 'वर्ल्ड कप विजेता' दलील पर क्यों उठ रहे सवाल! टीम की चयन नीति पर छिड़ी बहस

मौजूदा समय में इंग्लैंड सीरीज से ज्यादा चर्चा वैभ सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर हो रही है. लेकिन पहले टी20 मैच से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर के एक बयान ने क्रिकेट जगत में एक नई बहस को जन्म दे दिया है. 

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
क्या वैभव के हिस्से आएगा सिर्फ इंतजार...? अय्यर की 'वर्ल्ड कप विजेता' दलील पर क्यों उठ रहे सवाल! टीम की चयन नीति पर छिड़ी बहस
Courtesy: X

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट इस समय सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि चयन प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा में है. मौजूदा समय में इंग्लैंड सीरीज से ज्यादा चर्चा वैभ सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर हो रही है. लेकिन पहले टी20 मैच से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर के एक बयान ने क्रिकेट जगत में एक नई बहस को जन्म दे दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुछ ऐसा कहा दिया जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. 

उन्होंने कहा कि हाल में टी20 विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करना जरूरी है. इसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या अब टीम में जगह का आधार मौजूदा प्रदर्शन होगा या फिर पुरानी उपलब्धियां. इसी बहस के केंद्र में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी आ गए हैं. 

श्रेयस अय्यर के बयान से बढ़ी चर्चा

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की काफी चर्चा हो रही है. लेकिन जब कप्तान से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने प्लेइंग इलेवन का खुलासा करने से इनकार कर दिया.

हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि विश्व कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों का समर्थन करना जरूरी है. इसी टिप्पणी के बाद चयन नीति को लेकर क्रिकेट जगत में नई चर्चा शुरू हो गई. अब सवाल यह है कि अगर खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट में अनुभव नहीं है तो क्या उसे डेब्यू नहीं मिलेगा या उसे इसके लिए काफी इंतजार करना होगा. 

आयरलैंड दौरे ने खड़े किए सवाल

हालिया आयरलैंड दौरे का उदाहरण इस बहस को और मजबूत करता है. उस श्रृंखला में विश्व कप विजेता टीम के कई खिलाड़ियों को मौका मिला, लेकिन भारत दोनों टी20 मुकाबले हार गया. हालांकि इन दोनों ही मैच में वैभव को एक भी मैच खेलने का अवसर नहीं मिला. इससे यह सवाल उठने लगा कि केवल पिछली उपलब्धियां भविष्य की सफलता की गारंटी नहीं होतीं. मौजूदा प्रदर्शन को भी बराबर महत्व मिलना चाहिए.

वैभव सूर्यवंशी के इंतजार पर सवाल

IPL 2026 में सबको अपनी बल्लेबाजी का मुरीद बनाने वाले बल्लेबाज सूर्यवंशी का महज 15 साल की उम्र में ही टीम इंडिया में अपनी जगह बनाना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. वैभव सूर्यवंशी ने घरेलू, जूनियर और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई. ऐसे में अगर उन्हें लंबे समय तक मौका नहीं मिलता है, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि चयन के पीछे आखिर वास्तविक सोच क्या है.