US Israel Iran War

IND vs ENG 3rd Test: राजकोट में इन 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, अश्विन टॉप विकेट टेकर

IND vs ENG 3rd Test: भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होना है. जानिए इस मैदान पर किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

India Daily Live

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी को राजकोट में खेला जाना है. सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी, फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. जिस मैदान पर यह मुकाबला होना है, वहां उससे पहले सिर्फ 2 टेस्ट खेले गए हैं. इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के नाम हैं.  सबसे ज्यादा 9 विकेट आर अश्विन ने निकाले हैं.

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के टॉप बैटर्स

1. चेतेश्वर पुजारा (भारत)

चेतेश्वर पुजारा ने इस मैदान पर 2 मैच खेले. इस दौरान उनके बल्ले से 76.00 की औसत से 228 रन निकले हैं. पुजारा यहां एक सेंचुरी और एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं.

2. विराट कोहली (भारत)

इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज से बाहर विराट कोहली इस मैदान के दूसरे टॉप रन स्कोरर हैं. उन्होंने पुजारा के बराबर ही रन बनाए हैं. 2 टेस्ट मैचों में कोहली 1 शतक लगा चुके हैं. उनका 53.90 है. 

3. मुरली विजय (भारत)

इस मैदान पर पूर्व भारतीय ओपनर मुरली विजय ने एकमात्र टेस्ट में 42.20 की औसत से 157 रन बनाए हैं. उन्होंने यहां शतक भी जमाया है. 

4. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)

इंग्लैंड की तरफ से इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने बनाए हैं.  उन्होंने एक टेस्ट में 157.00 की औसत से 157 रन निकले हैं.

5. एलिस्टर कुक  (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने भी इस मैदान पर जलवा दिखाया है. उन्होंने 151 रन बनाए हैं. इस दौरान कुक का औसत 75.50 का रहा है.

2008 में बना था स्टेडियम, 

साल 2008 में गुजरात के राजकोट में सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम की नींव रखी गई थी. इसमें 28,000 दर्शक बैठ सकते हैं.